Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। जादूगोड़ा और आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कारण ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    ग्रामीण इलाकों के लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घर से निकलते समय इस चिंता में रहते हैं कि रास्ते में कहीं पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया तो वाहन फंस सकता है। जिन पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है, वहां लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

    इधर पहले से ही घरेलू गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने समस्या और बढ़ा दी है। ईंधन की कमी के कारण वाहन मालिकों ने भाड़ा भी बढ़ा दिया है, जिससे बाजार में सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।

    कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर कालाबाजारी की आशंका भी है। उनका कहना है कि पंपों पर ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया जाता है, जबकि अंदरखाने ईंधन की बिक्री की जा रही है।

    पेट्रोल-डीजल की कमी से वाहन संचालन, परिवहन व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में जांच कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

    कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 
    Next Article राष्ट्र संवाद की साज-सज्जा सुधारने की जरूरत:आनंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    सरकारी जमीन की बंदोबस्ती पर विवाद, ग्रामीणों ने मांगी जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.