टाटा स्टील फाउंडेशन के शिवशंकर कांडे योग एसडीएम के हाथों हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गोपाल मैदान जमशेदपुर मे आयोजित प्रथम साहित्य उत्सव के पहले दिन विभिन्न सत्रों मे साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य के लिये जिले के लेखक, साहित्यकार, कवि एवं इस क्षेत्र मे काम करनेवाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया. इसमें टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल आइडेंटिटी के लीड शिव शंकर कांडेयोंग को अनुमंडल दंडाधिकारी अर्णव मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया. इस दौरान उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी समेत जिले के अनेक वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. विदित हो का टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा 12 जनजातिय भाषाओं के अलावा आदिम जनजाति ग्रुप के भाषा को बचाने के लिये काम किया जा रहा है, साथ ही इनके कला, संस्कृति और साहित्य को संरक्षित रखने के लिये कार्य किया जा रहा है, जिसकी जानकारी शिव शंकर कांडेयोंग ने सभी को दिया. श्री कांडेयोंग को सम्मानित किये जाने पर ओयोन आखड़ा तिरिलडीह की ओर से बधाई दिया गया. इसके पूर्व श्री कांडेयोंग देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हो चुके है.

