Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन ग्रामीण-आदिवासी विमर्श और विचारोत्तेजक संवादों के नाम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन ग्रामीण-आदिवासी विमर्श और विचारोत्तेजक संवादों के नाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन ग्रामीण-आदिवासी विमर्श और विचारोत्तेजक संवादों के नाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोपाल मैदान में आयोजित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन किताबों की दुनिया के साथ-साथ ग्रामीण और आदिवासी विमर्श को समर्पित रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों, सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे साहित्यप्रेमियों और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति में गंभीर विचार-विमर्श और संवाद के सत्र आयोजित किए गए।


    दिवस की शुरुआत “पुस्तकालय से जन आंदोलन तक” सत्र से हुई, जिसमें ‘लाइब्रेरी मैन’ संजय कच्छप ने झारखंड के दूरदराज इलाकों में पुस्तकालय आंदोलन और उससे आए सामाजिक बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए। कुड़ुख भाषा साहित्य पर हुए सत्र में महादेव टोप्पो, प्रेमचंद उरांव, शिवशंकर उरांव और विनीत कुमार भगत ने भाषा, संस्कृति और रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।


    “Tasting History” सत्र में पद्मश्री डॉ. पुष्पेश पंत ने भोजन, इतिहास और संस्कृति के रिश्ते पर चर्चा करते हुए झारखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को सहेजने की आवश्यकता बताई। पुस्तकों की यात्रा सत्र में वक्ताओं ने पुस्तकों को चेतना और मानव सभ्यता का आधार बताया। वहीं जाति, वर्ग और समकालीन भारत में गांव विषय पर हुए संवाद में असमानता और लोक ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया गया।


    अंतिम सत्र में प्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल की कविताई और विचारों ने श्रोताओं को गहराई से झकझोरा। उन्होंने कहा कि लेखन वही जरूरी है जो समाज को बेचैन करे और नई पीढ़ी से सशक्त संवाद स्थापित करना समय की मांग है।
    दूसरे दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या से हुआ, जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुतियों और जनजातीय नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन ग्रामीण-आदिवासी विमर्श और विचारोत्तेजक संवादों के नाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दी बधाई
    Next Article टाटा स्टील फाउंडेशन के शिवशंकर कांडे योग एसडीएम के हाथों हुए सम्मानित

    Related Posts

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    June 17, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    June 17, 2026

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.