Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी सिंहभूम में ‘सीरियल किलर’ हाथी का कहर, दो और लोगों की मौत, वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पश्चिमी सिंहभूम में ‘सीरियल किलर’ हाथी का कहर, दो और लोगों की मौत, वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम में ‘सीरियल किलर’ हाथी का कहर, दो और लोगों की मौत, वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मझगांव प्रखंड अंतर्गत झारखंड, ओडिशा सीमा से सटे बेनीसागर ब्लॉक में मझगांव पेट्रोल पंप के पास हाथी के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय प्रकाश मालवा (निवासी बेनीसागर) और एक नाबालिग बच्चा शामिल है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे उग्र हाथी ने दोनों को पटक-पटककर मार डाला और घटना के बाद कुछ देर तक नाबालिग के शव के पास ही खड़ा रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग और मझगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में हाथी के हमलों में अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे वन्यजीव व मानव संघर्ष की गंभीरता उजागर हुई है। लोगों में भय व्याप्त है और प्रशासन से त्वरित सहायता व स्थायी समाधान की मांग की जा रही है।

    इधर, बेनीसागर के पास वन विभाग और बंगाल से आई स्पेशल टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को घेर लिया है। उसे ट्रैंक्यूलाइज करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान हाथी के हमले में स्पेशल टीम का एक कर्मी घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

    विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मझगांव के सीओ और पुलिस बल तैनात हैं। एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वन विभाग ने बताया कि हाथी का सटीक लोकेशन मिल गया है और जल्द ही उसे सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।

    लगातार घटनाओं के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशुतोष उपाध्याय और क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों ने क्विक रिस्पांस टीम को अलर्ट रखने और रात में गश्ती व चेतावनी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

    दो और लोगों की मौत पश्चिमी सिंहभूम में 'सीरियल किलर' हाथी का कहर वन विभाग द्वारा खूनी हाथी को घेरे जाने का दावा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी
    Next Article चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक, कई किसानों की फसल रौंदी ग्रामीणों में दहशत, मुआवजा व गश्ती बढ़ाने की मांग

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.