Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    नक्सलियों के खिलाफ सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है. जहां जिला पुलिस, जगुआर और सीआरपीएफ 157 बटालियन के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान लगातार दो दिनों में 50 केन बम बरामद करते हुए सभी को डिफ्यूज किया गया है. जानकारी देते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि कुचाई थाना क्षेत्र के दलभंगा ओपी अंतर्गत नीमडीह, पाण्डुबुरु एवं डोडारदा जाने वाली जंगली कच्ची पहाड़ी के रास्ते में सुरक्षा बलों को जानमाल की क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रमेश उर्फ आनल दा दस्ता द्वारा आईईडी बम प्लांट करके रखा गया था.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/9-pDVf5dN3w”]

    इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सरायकेला- खरसावां एवं 21C 157 सीआरपीएफ के नीरज सिंह राठौर के नेतृत्व में जिला बल, एफ/ 157 एवं एवं सीआरपीएफ झारखंड जगुआर की AG 7 एवं 25 झारखंड जगुआर की बीडीएस टीम 5 एवं SAT 39 द्वारा एक संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया. अभियान में शामिल सुरक्षाबलों द्वारा सफलतापूर्वक अभियान के संचालन के क्रम में 9 सितंबर को नीमडीह के पांडुपुर से कुदाहातुबुरु जाने वाली जंगली कच्ची पहाड़ी के रास्ते में सीरीज में करीब 25 केन बम, जिसका वजन 3 से 5 किलोग्राम बरामद किया गया. जिसके बाद आज पुनः अभियान चलाते हुए रुगुडीह से डोडारदा जाने वाली जंगली कच्ची पहाड़ी के रास्ते में सीरीज में करीब 25 केन बम बरामद किया गया. अभियान के दौरान बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता द्वारा सावधानीपूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया. उन्होंने बताया, कि आईईडी बम से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने हेतु अनल दा के दस्ते द्वारा प्लांट किया गया था. जिसे समय रहते नष्ट कर दिया गया. अन्यथा पुलिस पार्टी एवं ग्रामीणों को भारी क्षति हो सकती थी. एसपी ने नक्सलियों से समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए टीम में शामिल सभी जवानों एवं पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने सभी के मनोबल को ऊंचा बनाए रखने हेतु उचित पुरस्कार के लिए अनुशंसा किए जाने की बात कही. विदित रहे कि एक हफ्ते पूर्व भी इसी इलाके से 35 केंद्र बम बरामद किए गए थे. जिस टीम द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया था. एक बार पुनः इसी इलाके से केन बम बरामद होने से सुरक्षाबलों की चुनौती बढ़ गई है. हालांकि जिले के एसपी का दावा है जिला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काफी सतर्कता बरत रही है. उन्होंने अभियान में शामिल सभी जवानों एवं अधिकारियों को इनाम देने की अनुशंसा किए जाने की बात कही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी 13 को आएंगे लौहनगरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
    Next Article कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11 और 12 सितंबर को सोनारी चित्रगुप्त भवन में होगी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.