Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर संथाल परगना

    एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • कार्य स्थल से अनुपस्थित 4 डॉक्टर को शो-कॉज के दिए निर्देश
    • ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग एवं मरीजों के वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोलन, मरीजों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

    राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर
    धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया । ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली । ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए जिनमें ईएनटी की डॉ प्रीति पांडेय, स्कीन की डॉ निकिता गुप्ता, ग्यानोकोलॉजी की डॉ गीताली घोष और डेंटल के डॉ विमलेश कुमार हैं, चारों चिकित्सकों को कार्यस्थल से बिना पूर्वानुमति अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज का निदेश दिया गया । साथ ही चिकित्सकों का रोस्टर उनके कक्ष में तथा कक्ष के बाहर भी चिपकाने हेतु निदेशित किया गया।

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा सभी वार्ड, शौचालय आदि में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था, रजिस्टर अपडेट रखने का निदेश दिया गया । वार्ड निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, नियमित अंतराल पर बेडसीट बदलना, डॉक्टर की विजिट के संबंध में पूछताछ की। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बेहतर किए जाने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण आगे भी किया जाएगा ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे हो इसे सुनिश्चित कराया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदोमुहानी संगम घाट पर आरती कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में
    Next Article बाग़ुनहातू मैदान में तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.