Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती
    Breaking News Headlines अपराध

    चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती
    नई दिल्ली. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है. उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे. इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

     

     

     

    जेल सूत्रों के मुताबिक, सत्येंद्र जैन तिहाड़ के जेल नंबर-7 में बंद हैं. वह आज सुबह 6 बजे बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. उनके गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनको आनन-फानन में दीन दयाल अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए जाएंगे. सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है. स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं.

     

     

     

    इससे पहले बीती 22 मई को भी सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. तब उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जेल में सत्येंद्र जैन का 35 किलोग्राम वजन घट गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि सत्येंद्र जैन, जैन धर्म को मानते हैं. जैन धर्म में मंदिर जाए बिना पका हुआ खाना नहीं ले सकते हैं. इसी जह से वह जेल में केवल कच्ची सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपीः धार्मिक स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर, सीएम योगी ने हटाने के दिये आदेश
    Next Article आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.