Headlines
जमशेदपुर : बस्ती में जल जमाव एवं उससे...
UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा –...
महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,...
झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान सर...
गोविंदपुर : एक माह से लापता रिना देवी...
Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे...
सरायकेला: सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले...
भाजपा-जेडीएस लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमित शाह-कुमार स्वामी की...
अभिनेत्री दिशा परमार ने बेटी को दिया जन्म
अंतिम पंघल ने कांस्य पदक जीता, पेरिस ओलंपिक...
Rashtra Samvad
Banner
  • होम
  • सम्पादकीय
    • मेहमान का पन्ना
    • साहित्य
    • खबरीलाल
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड
    • कोल्हान
    • राजधानी
    • जामताड़ा
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • राज्यों से
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • ई-मैगजीन
  • दैनिक ई-पेपर
  • साप्ताहिक ई-पेपर
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
Cricketsliderखेल खिलाड़ीदिल्लीराष्ट्रीय

आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया

by Devanand Singh May 25, 2023
written by Devanand Singh May 25, 2023

 

 

 

आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया
चेन्नई. कैमरन ग्रीन की अगुआई में बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों के बाद आकाश मधवाल के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 81 रन से हरा दिया. मुंबई के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरजाइंट्स की टीम मधवाल (पांच रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई.

मार्कस स्टोइनिस (40) के अलावा सुपरजाइंट्स का कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. टीम के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए. मुंबई ने इससे पहले कैमरन ग्रीन (41) और सूर्यकुमार यादव (33) की उम्दा पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 38 गेंद में 66 रन की साझेदारी से आठ विकेट पर 182 रन बनाए. तिलक वर्मा (22 गेंद में 26) और निहाल वढेरा (12 गेंद में 23) ने उपयोगी पारियां खेली.

सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 38 रन पर चार विकेट चटकाए. यश ठाकुर ने भी 34 रन पर तीन विकेट हासिल किए. मुंबई की टीम अब 26 मई को अहमदबाद में दूसरे क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी. लक्ष्य का पीछा करने उतरे सुपरजाइंट्स की शुरुआत खराब रही. टीम ने 23 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों काइल मायर्स (18) और प्रेरक मांकड़ (03) के विकेट गंवा दिए.

 

 

 

 

आकाश मधवाल ने मांकड़ को ऋतिक शोकीन के हाथों कैच कराया जबकि मायर्स ने क्रिस जोर्डन की गेंद को पुल करने की कोशिश में मिड ऑन पर ग्रीन को कैच थमाया. मार्कस स्टोइनिस एक बार फिर अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने कप्तान कृणाल पंड्या के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 54 रन तक पहुंचाया. स्टोइनिस ने शोकीन का स्वागत लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ किया.

कृणाल (08) हालांकि पीयूष चावला पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑन पर टिम डेविड के हाथों लपके गए. मधवाल ने इसके बाद लगातार गेंदों पर आयुष बडोनी (01) और निकोलस पूरन (00) को आउट करके सुपरजाइंट्स का स्कोर पांच विकेट पर 74 रन किया. बडोनी बोल्ड हुए जबकि पूरन ने विकेटकीपर इशान किशन को कैच थमाया.

स्टोइनिस इसके बाद दो रन लेने की कोशिश में दीपक हुड्डा से टकराने के बाद रन आउट हो गए जबकि कृष्णप्पा गौतम (02) रोहित के सटीक निशाने का शिकार बने जिससे टीम का स्कोर सात विकेट पर 92 रन हो गया. स्टोइनिस ने 27 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा.

सुपरजाइंट्स के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा किया लेकिन मधवाल के इसी ओवर में रवि बिश्नोई (03) ने लांग ऑन पर जोर्डन को कैच दे दिया. इसी ओवर में हुड्डा (15) भी रन आउट हो गए. सुपरजाइंट्स को अंतिम पांच ओवर में 83 रन की दरकार थी और मधवाल ने मोहसिन खान (00) को बोल्ड करके मुंबई को दूसरे क्वालीफायर में जगह दिलाई.

 

 

 

इससे पहले रोहित (11) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन वह विरोधी कप्तान कृणाल पंड्या के ओवर में छक्का और चौका जड़ने के बाद नवीन की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर आयुष बडोनी को कैच दे बैठे. इशान किशन (15) ने भी यश ठाकुर की गेंद पर विकेटकीपर निकोलस पूरन को कैच थमाया. पिछले मैच के शतकवीर ग्रीन ने नवीन पर दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि अच्छी फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार ने आते ही यश पर छक्का जड़ा. ग्रीन ने कृणाल के ओवर में तीन चौके मारे जिससे टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 62 रन बनाए.

बीच के ओवरों में सूर्यकुमार और ग्रीन ने रन गति बरकरार रखी. दोनों ने मोहसिन खान के ओवर में छक्के जड़े. सूर्यकुमार ने नवीन पर चौके के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया.

सूर्यकुमार हालांकि नवीन की धीमी गेंद को हवा में खेलकर लांग ऑफ पर गौतम को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे. नवीन ने इसी ओवर में ग्रीन को भी धीमी गेंद पर बोल्ड करके मुंबई को दोहरा झटका दिया. ग्रीन ने 23 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा. नवीन के ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई की रन गति में गिरावट आई. टीम 13 से 15 ओवर में 15 रन ही जोड़ सकी.

 

 

 

तिलक वर्मा ने नवीन पर छक्के के साथ रन गति में इजाफे की कोशिश की लेकिन टिम डेविड (13) अगले ओवर में यश की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे. इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे निहाल वढेरा ने आते ही नवीन पर छक्का मारा लेकिन तिलक ने हुड्डा को कैच थमा दिया. वढेरा ने अंतिम ओवर में यश पर भी दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए.

FacebookTwitterEmail
previous post
चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती
next post
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को Y कैटेगिरी की सुरक्षा.

Related Articles

UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा –...

September 23, 2023

महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,...

September 23, 2023

Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे...

September 23, 2023

भाजपा-जेडीएस लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमित शाह-कुमार स्वामी की...

September 23, 2023

अभिनेत्री दिशा परमार ने बेटी को दिया जन्म

September 23, 2023

अंतिम पंघल ने कांस्य पदक जीता, पेरिस ओलंपिक...

September 23, 2023

डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष...

September 23, 2023

राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

September 23, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के आयोजन में योगदान...

September 22, 2023

जामताड़ा:पुलिस को साइबर ठगों ने नशे की गोली...

September 22, 2023

Recent Posts

  • जमशेदपुर : बस्ती में जल जमाव एवं उससे पैदा होने वाले मच्छर जैसी समस्याओं से परेशान जनता ने मानगो नगर निगम को कराया अवगत

    September 23, 2023
  • UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा – कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, सबसे पहले POK खाली करो

    September 23, 2023
  • महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी

    September 23, 2023
  • झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन

    September 23, 2023
  • गोविंदपुर : एक माह से लापता रिना देवी के कंकाल बरामद ,पुलिस ने रिना के हत्यारे को किया गिरफ्तार

    September 23, 2023

Popular Posts

  • 1

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कुणाल षाडंगी ने दिल्ली में की मुलाकात, पूर्वी सिंहभूम में एम्स, एयरपोर्ट और केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की उठाई माँग

    September 22, 2023
  • 2

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    September 23, 2023
  • 3

    राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने आत्मदाह करने की दी चेतावनी

    September 22, 2023
  • 4

    सतबहिनी समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह व ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी के बीच नई समिति का चुनाव 25 को

    September 22, 2023
  • 5

    प्रभाकर सिंह सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बनाये गये

    September 22, 2023

Contact Us

Rashtra Samvad
66, Golmuri Market
Jamshedpur - 831003, Jharkhand.

+91 9431179542, 9334823893, 0657-2341060
editor@rashtrasamvad.com
No. of Visitors:
4542225

बेगूसराय की खबरें

  • राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    September 23, 2023
  • श्री नवदुर्गा मंदिर पूजा समिति की नई कमेटी गठित

    September 22, 2023
Advertisement

Copyright 2010-21, Rashtra Samvad.

Rashtra Samvad
  • होम
  • सम्पादकीय
    • मेहमान का पन्ना
    • साहित्य
    • खबरीलाल
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड
    • कोल्हान
    • राजधानी
    • जामताड़ा
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • राज्यों से
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • ई-मैगजीन
  • दैनिक ई-पेपर
  • साप्ताहिक ई-पेपर
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
Rashtra Samvad
  • होम
  • सम्पादकीय
    • मेहमान का पन्ना
    • साहित्य
    • खबरीलाल
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • झारखंड
    • कोल्हान
    • राजधानी
    • जामताड़ा
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • राज्यों से
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • ई-मैगजीन
  • दैनिक ई-पेपर
  • साप्ताहिक ई-पेपर
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
Copyright 2021, Rashtra Samvad

Also readx

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कुणाल षाडंगी ने...

September 22, 2023

राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

September 23, 2023

प्रभाकर सिंह सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति...

September 22, 2023