Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपीः धार्मिक स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर, सीएम योगी ने हटाने के दिये आदेश
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपीः धार्मिक स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर, सीएम योगी ने हटाने के दिये आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    यूपीः धार्मिक स्थलों पर फिर लगाए जा रहे लाउडस्पीकर, सीएम योगी ने हटाने के दिये आदेश
    लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब वे कई ज़िलों के दौरे पर थे तो उन्हें कई पूजा स्थलों पर फिर से लाउडस्पीकर लगे मिले. जबकि पहले चलाए गए अभियान में सभी लाउडस्पीकर हटा दिए गए थे. उन्होंने इन्हें तुरंत हटाने को कहा गया है. बैठक में सीएम ने कह कि अफसर जनसुनवाई सुनिश्चित कर करें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करेंगे.

     

     

     

     

    साथ ही जनप्रतिनिधियों से संवाद, विकास कार्यों का मेरिट के आधार पर निष्पादन किया जाए. योगी ने नशा मुक्ति को लेकर कहा कि मादक द्रव्यों के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और प्रभावी अभियान चलाया जाए और ब्लॉक, थाना, तहसील के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान करें. सभी नगर निगमों एवं जिला मुख्यालयों को सेफ सिटी परियोजना से जोड़ा जाएगा.उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विभागों की समीक्षा डीएम करें और कर्मचारियों की जवाबदेही और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. योगी ने जिलों में फील्ड विजिट, विकास परियोजनाओं की धरातल पर समीक्षा के आदेश भी अफसरों को दिए. योगी ने कहा कि गर्मी में विद्युत आपूर्ति को सतत बनाए रखना, मनुष्यों के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था की जाए. फुट पेट्रोलिंग को थाना स्तर पर सुनिश्चित कराएं, खुद पुलिस कप्तान भी कस्बों, बाजारों में नियमित स्तर पर फुट पेट्रोलिंग करें. मंडलायुक्त नियमित रूप से करें जनपदों की समीक्षा, जिला पुलिस की समीक्षा रेंज और जोन स्तर पर होनी चाहिए.

     

     

     

    प्रदेश में हाल ही में सकुशल सम्पन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव और पर्व त्योहारों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में गृह विभाग की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगणों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए.योगी ने कहा कि मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीआईओएस, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी जैसे जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में ही आम जन से मिलें, उनकी शिकायतों/समस्याओं को सुनें और मेरिट के आधार पर निस्तारित करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रद्धा मर्डर जैसा हत्‍याकांड: पत्थर काटने की मशीन से लिव इन पार्टनर के किए टुकड़े
    Next Article चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.