Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दम-खम से लड़ना है मानगो नगर निगम चुनावःसरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    दम-खम से लड़ना है मानगो नगर निगम चुनावःसरयू राय

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दम-खम से लड़ना है मानगो नगर निगम चुनावःसरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव दम-खम से लड़ना है। इसके लिए तैयारी शुरु कर देनी चाहिए।

    जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की जनसुविधा समिति के प्रतिनिधियों के साथ अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में उन्होंने कहा कि जनसुविधा समिति के जिम्मेदार हर मंडल में तीन-चार लोगों की एक-एक समिति बनाएं और इसे मजबूत करें।

    श्री राय ने मंडल प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का संकलन करें और फिर कार्यालय में आकर उसे जमा करें। समस्याओं के प्रति ज्यादा सचेत रहें और प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल कर उसकी समाधान की दिशा में कदम उठाएं।

    बैठक में साफ-सफाई के संबंध में चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने उन्हें अवगत कराया कि मानगो-कदमा में जांच में निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी पाये गये। उन्हें यह भी बताया गया कि सोनारी में भी साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं है। इस संबंध में श्री राय ने कहा कि दो दिनों के भीतर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं का संकलन करें, कार्यालय में जमा करें और प्रशासन पर दबाव बनाएं ताकि साफ-सफाई सुचारू रुप से चलती रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जो सफाईकर्मी मेहनत कर रहे हैं, उनसे मिलें और यह पता करें कि उनका पीएफ और ईसाआई जमा हो रहा है या नहीं। अगर हो रहा है तो कितनों का और नहीं हो रहा है तो उसका कारण पता करें।

    श्री राय ने कहा कि कदमा और सोनारी के कंपनी और गैर कंपनी क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो एवं गैर कंपनी क्षेत्रों में जुस्को एवं जेएनएसी द्वारा सस्ता एवं सुलभ जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो

    उन्होंने बताया कि तीन दिनों के बाद फिर से जनसुविधा प्रतिनिधियों की बैठक होगी और तब तक संकलित समस्याओं की समीक्षा कर उचित रणनीति बनाई जाएगी।
    बैठक में मुकुल मिश्र, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पप्पू सिंह, अनुज चौधरी, संतोष भगत, पिंटू सिंह, विवेक पांडेय
    और सन्नी सिंह मौजूद रहे।

    दम-खम से लड़ना है मानगो नगर निगम चुनावःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने सच्चिदानंद राय को दी श्रद्धांजलि
    Next Article जो श्रेय को अपनाते हैं न केवल अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए भी एक सशक्त योगदान देते हैं

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.