Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो श्रेय को अपनाते हैं न केवल अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए भी एक सशक्त योगदान देते हैं
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जो श्रेय को अपनाते हैं न केवल अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए भी एक सशक्त योगदान देते हैं

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जो श्रेय को अपनाते हैं न केवल अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए भी एक सशक्त योगदान देते हैं

    श्रेय वह मार्ग है जो हमें आत्मिक उत्थान और अनन्त सुख की ओर ले जाता है जबकि प्रेय वह है जो तात्कालिक सुख और भौतिक लाभ प्रदान करता है इससे आत्मिक संतोष या स्थायी सुख की प्राप्ति नहीं होती।

    श्रेय का अनुसरण करने वाला व्यक्ति अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को पहचानता है

    जमशेदपुर: आनन्द मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय प्रथम संभागीय सेमिनार आनंद मार्ग जागृति गदरा में सेमिनार के तीसरे दिन आचार्य नभातीतानंद अवधूत “श्रेय और प्रेय” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि:

    “श्रेय और प्रेय ” मानव जीवन के दो प्रमुख पहलू हैं जो हमारे विचार, कार्य और जीवन की दिशा को निर्धारित करते हैं। *श्रेय वह मार्ग है, जो हमें आत्मिक उत्थान और अनन्त सुख की ओर जाता है,* जबकि प्रेय वह है जो तात्कालिक सुख और भौतिक लाभ प्रदान करता है, लेकिन इससे आत्मिक संतोष या स्थायी सुख की प्राप्ति नहीं होती।

    *श्रेय का अनुसरण करने वाला व्यक्ति अपने जीवन के वास्तविक उद्देश्य को पहचानता है और यात्रा पथ को एक उच्चतर उद्देश्य की दिशा में समर्पित करता है।* वह व्यक्ति उन कार्यों और आचरणों में लीन रहता है जो समाज के भले के लिए होते हैं और जो उसके आत्मिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को समृद्ध करते हैं। इसके विपरीत, प्रेय का मार्ग तात्कालिक भोग-विलास की ओर प्रेरित करता है, जो कभी भी स्थायी संतोष नहीं दे सकता, और व्यक्ति को केवल अस्थिरता और भौतिकता के जाल में फंसा देता है।

    आचार्य ने यह भी बताया कि हमारे जीवन में चयन हमेशा हमारे हाथ में होता है। अगर हम श्रेय को अपनाते हैं, तो हम न केवल अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं, बल्कि समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए भी एक सशक्त योगदान देते हैं। यही जीवन का सच्चा अर्थ है।

    *आध्यात्मिक दृष्टि से, श्रेय का मार्ग सहज और स्वाभाविक होता है,* क्योंकि इसमें आत्म-नियंत्रण, तपस्या और त्याग की आवश्यकता होती है, इसके परिणामस्वरूप मिलता है शांति, संतोष और अनमोल सुख। इसलिए *हमें हमेशा श्रेय के मार्ग को चुनना चाहिए, क्योंकि वही हमारी जीवन यात्रा को सार्थक बनाता है* *और हमें वास्तविक सुख की प्राप्ति कराता है।”*

    आचार्य ने कहा कि, *“नैतिक नियमों (यम- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और नियम- शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय, और ईश्वर प्रणिधान) का कठोरता से पालन श्रेय जीवन की आधारशिला है;*
    *आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि साधन है,*
    *दिव्यता की प्राप्ति उपलब्धि है।”*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदम-खम से लड़ना है मानगो नगर निगम चुनावःसरयू राय
    Next Article दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा तो आ गई क्या वादे पूरा कर पाएगी : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.