Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई कि नाई समाज ने किया मांग

    राष्ट्र संवाद बिहार ,उप ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर
    भारतीय नाई समाज जिला कमिटी खगड़िया द्वारा अश्लील गीत के खिलाफ जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा की आए दिन युट्यूब एवं सोशल मीडिया पर लाजवाब म्यूजिक भोजपुरी के गायक गणेश लाल यादव, जिला वैशाली, प्रोडक्शन कंपनी एवं अन्य के द्वारा एक खास नाई जाति के लड़कियों के लिए जान बूझकर बेहद भद्दा एवं अश्लील भोजपुरी गाना गाकर मान- सम्मान, मर्यादा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ समूचे नाई जाति के मान हानि पहुंचाने एवं सामाजिक समरसता, शांति भाईचारा खराब कर समाज में अशांति फैलाने के उद्देश्य से कुकृत्य कार्य किया गया है। इस गाना को लेकर नाई जाति की लड़कियां असहज एवं लज्जित महसूस कर रही है। जिसके कारण सम्पूर्ण नाई समाज में आक्रोश व्याप्त है। नाई समाज ने इस अश्लील गाना एवं वीडियो को अबिलम्ब युट्यूब एवं सोशल मीडिया से हटाने एवं गीतकार एवं प्रोड्यूसर पर उचित कार्रवाई की मांग किया ।
    वही नाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा राज्य सरकार व केंद्र सरकार बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, राज्य सरकार के मुख्यमंत्री राज्य में लड़कियो कि सुरक्षा कि गारंटी लेते है फिर भी उन्ही के राज्य में एक जाति को टारगेट कर उनके लड़कियो के उपर अश्लील गाना बनाने के बाबजूद उनके उपर कोई कार्यवाही न होना काफी निंदनीय है। साथ ही विधान सभा में विपक्ष के तेजस्वी यादव द्वारा इस गंभीर मुद्दा को अनदेखा करना काफी दुःखद है। वे कहते है उनकी पार्टी गरीबो के लिए काम करती है पर इस गंभीर मुद्दा पर उनकी चुप्पी काफी निंदनीय है।
    नाई समाज ने मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेताओं से मांग किया की इस अश्लील गीत को अबिलम्ब सोशल मीडिया से हटाया जाए जिससे नाई समाज को और अधिक लज्जित न होना पड़े।
    नाई समाज के प्रतिनिधियों ने कहा यदि उचित कार्यवाही नही हुई तो सभी जिलों में सरकार व प्रसाशन के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्य किया जाएगा।
    मौके पर जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर, जिला संगठन सचिव राजन कुमार रंजन, जिला सचिव पाण्डव कुमार, जिला युवा अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला सदस्य अजय कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान
    Next Article लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र

    Related Posts

    20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त

    September 29, 2026

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    September 29, 2026

    कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक, नकद व अन्य सामान जब्त

    सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

    कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान

    राज्य भर में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए होंगे आयोजन : सरयू राय

    लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क

    कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान

    दिनकर जयंती पर कविता पाठ में बेहतर प्रदर्शन, छात्रा शशिभा जिला स्तर पर सम्मानित

    ऋषि सारंगी को मिली जान से मारने की धमकी!

    जमशेदपुर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर CAIT चिंतित, मुख्यमंत्री से 7 तत्काल कदम उठाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.