कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
छौड़ाही /बेगूसराय
प्रखंड प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने हासिल किया प्रथम स्थान,विद्यालय में सम्मान समारोह।
छौड़ाही।राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर आयोजित कविता प्रतियोगिताओं में पीएम श्री आर प्लस टू विद्यालय छौड़ाही की छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय कविता प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा जैस्मिन कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रखंड स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनाक्षी कुमारी प्रथम रहीं।दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक पूनम कुमारी ने सोनाक्षी कुमारी को डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया।वहीं जैस्मिन कुमारी को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दोनों को बधाई दी।प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है।दिनकर की साहित्यिक रचनाएं विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना की भावना जगाती हैं।बताया गया कि जिला प्रशासन बेगूसराय और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी।समारोह में शिक्षक अनुपम कुमार,शशि रंजन कुमार,मो. सज्जाद आलम,संदीप कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

