Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, वर्तमान स्थिति की की गई समीक्षा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, वर्तमान स्थिति की की गई समीक्षा

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, वर्तमान स्थिति की की गई समीक्षा

    नया साल कोरोना गाइडलाइंस के साथ संयमित होकर बनाये: बन्ना गुप्ता

    जनता से अपील हैं कि घर पर ही परिवार के साथ मनाए नए साल का जश्न: मंत्री बन्ना गुप्ता

    राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई जिसमें स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अपर सचिव अरुण कुमार सिंह, विकास सचिव विनय चौबे, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल उपस्थित रहे।

    बैठक में राज्य के वर्तमान स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया, साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामले और वैक्सीन अभियान को लेकर भी समीक्षा की गई, इसके अलावा राज्य में उपलब्ध बेड़ो और ऑक्सीजन PSA प्लांट की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

    बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि राज्य सरकार वर्तमान स्थिति पर नजर रखी हुई है और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी किया गया है कि किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहे।

    उन्होंने कहा कि नए साल की जश्न मनाने के साथ हमे कोरोना के गाइडलाइंस को भी पालन करना है ताकि स्थिति बिगड़ न पाए, उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि संभव हो तो अपने परिवार के साथ घर पर ही नए साल का स्वागत करें और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर से दूरी बनाई जाए।उन्होंने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन ज्यादा तेजी से प्रसारित हो रहा है और अपने राज्य में भी मामले बढ़ रहे हैं ऐसा न हो कि नए साल के उल्लास में हम कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करें।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने 15 जनवरी तक कोविड वैक्सीन के दोनों डोज को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, साथ ही टेस्टिंग के लिए भी 3 जनवरी से प्रत्येक दिन 1 लाख टेस्ट करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया
    है।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर टेस्टिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश सभी उपायुक्तों को दिया गया है।

    3 जनवरी से शुरू होने वाले 15-18 साल के अल्पव्यस्क के टीकाकरण अभियान मजबूती से चलाने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है साथ ही 10 जनवरी से बुजुर्गों के लिए बूस्टर डोज के लिए भी आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि जल्द ही15 -18 साल वाले लोगों के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

    बैठक में नए साल के मद्देनजर पार्को, कलबों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां गोलीकांड शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कल खरसावां आएंगे मुख्यमंत्री
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की भावनात्मक अपील संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.