Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की भावनात्मक अपील संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संवाद विशेष साहित्य

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की भावनात्मक अपील संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की भावनात्मक अपील संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की
    अगले सप्ताह फिर समीक्षा बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन कर आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस निर्णय लेगी।
    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य की जनता से की अपील

    ★ संयमित और सतर्कता के साथ नया वर्ष सेलिब्रेट करें

    ★ मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करें

    ★ भीड़ में शामिल न हों, स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी को समझें..
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में वृद्धि की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नए वर्ष की गैदरिंग आयोजनों पर नजर रखते हुए वाटरफॉल, पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं मंदिर इत्यादि जगहों पर कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़भाड़ वाले सभी जगहों पर कोरोना टेस्ट ड्राइव चलाएं। समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आयी कि हजारीबाग एवं बोकारो जिला में कोरोना जांच के आंकड़ों के अनुसार कम टेस्टिंग और ज्यादा पॉजिटिव मामले आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों में कोविड-19 जांच में तेजी लाने एवं संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अभी राज्य में प्रतिदिन लगभग 35 हजार कोविड-19 टेस्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग ऐसी व्यवस्था जल्द बनाएं जिससे प्रतिदिन 75 हजार से लेकर 1 लाख के बीच कोरोना टेस्ट हो, यह सुनिश्चित करें।

    जनवरी माह के पहले सप्ताह फिर होगी समीक्षा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के सभी पहलुओं का आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार राज्य सरकार ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 15 जनवरी तक राज्य में शत-प्रतिशत वयस्क लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करें। जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज ले लिया है उनका ससमय दूसरा डोज भी लगे यह सुनिश्चित किया जाए तथा जिन्होंने वैक्सिन का पहला डोज नहीं लिया है उनका कम से कम पहला डोज लगे यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड इत्यादि महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे इस निमित्त की गई तैयारियों का निरंतर मॉनिटरिंग करें।

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से की अपील

    मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित संक्रमण से बचाव का अन्य उपयोग हर हाल में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वर्ष में आयोजित होने वाले गैदरिंग पार्टियों में शामिल होने से बचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के केसों में वृद्धि दर्ज की गई है, यह हम सभी के लिए चिंताजनक बात है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों की सुरक्षा करें, कोरोना संक्रमण के बदलते वेरिएंट को समझें। बेवजह भीड़-भाड़ वाले जगहों में न जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के पहली एवं दूसरी लहर में राज्य वासियों ने सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर एक बेहतर उदाहरण पेश किया था। आगे भी हम सभी को जनहित में बेहतर करने की जरूरत है। कोरोना संक्रमण से हमसभी लोग लड़ेंगे भी और हर हाल में जीतेंगे भी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार झारखंड वासियों से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

    बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव-सह- स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल, झारखंड मेडिकल कॉरपोरेशन के एमडी सुश्री नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, वर्तमान स्थिति की की गई समीक्षा
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय किताडीह घाटशिला द्वारा 450 गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.