Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से मिलकर रखीं समस्याएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से मिलकर रखीं समस्याएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से मिलकर रखीं समस्याएं

    सीवेज सिस्टम जल्द पूरा कराने का आग्रह, अधिकारियों से समाधान में तेजी लाने को कहा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के वाशिंदों ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर आवासीय परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

    स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से सीवेज, ड्रेनेज, पानी की निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, लिफ्ट, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

    वाशिंदों ने बताया कि कुछ ब्लॉकों में पानी जमा होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है।

    वाशिंदों ने बताया कि 5 और 8 नंबर ब्लॉक में सीवेज एवं डिस्पोजल की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई।

    लोगों का कहना था कि सीवेज का काम पिछले करीब तीन महीने से प्रभावित है, जिसके कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी में परेशानी हो रही है।

    लोगों ने लिफ्ट के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट की समस्या भी उठाई। इसके अलावा सड़क की स्थिति सुधारने और नियमित सफाई की मांग भी की गई।

    स्थानीय लोगों ने आवासीय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आवास आवंटन से संबंधित कागजात सहित अन्य समस्याओं की ओर भी विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया।

    लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और उनसे समस्याओं के समाधान में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने खास तौर पर सीवेज सिस्टम का काम शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाला पानी समुचित व्यवस्था के माध्यम से सही स्थान तक पहुंच सके और जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिले।

    सरयू राय ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वाशिंदों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

    पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से मिलकर रखीं समस्याएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिनदहाड़े चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार जेवरात समेत हथौड़ी-छैनी बरामद, दूसरा आरोपी पहले ही गिरफ्तार
    Next Article नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त, 16 बेंचों का किया गया गठन

    Related Posts

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    September 13, 2026

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    September 13, 2026

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.