Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए
    झारखंड

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    nizamBy nizamSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल,। चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच के बैनर तले रविवार को कटिया पुनर्वास स्थल के फुटबॉल मैदान में एकदिवसीय बैठक हुई। इसमें कटिया, छोटालाखा-ए, छोटालाखा-बी और तारकुआंग (मानिकुई) पुनर्वास स्थल के सैकड़ों विस्थापित शामिल हुए। बैठक में पुनर्वास स्थलों की वर्षों पुरानी समस्याओं पर चर्चा कर उनके स्थायी समाधान की मांग उठाई गई।

    विस्थापितों ने अवैध प्लॉट कब्जा, श्मशान घाट की जमीन की बिक्री, जमीन का पट्टा नहीं मिलने, आय-जाति और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने, सड़क-नाली व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि विकास परियोजना के लिए जमीन और घर छोड़ने के वर्षों बाद भी विस्थापितों को सम्मानजनक पुनर्वास और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।

    एकजुट होकर अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान

    बैठक में मंच के सदस्यों ने कहा कि विस्थापितों की समस्याएं किसी एक गांव या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विस्थापित समाज के अधिकार और सम्मान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि जायज मांगों के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण और लगातार आंदोलन करने से ही समस्याओं का समाधान संभव है।

    मंच ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना उद्देश्य नहीं है। लक्ष्य विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा और लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। विस्थापितों ने कहा कि वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, अब समयबद्ध और धरातल पर दिखाई देने वाला समाधान चाहिए।

    बैठक में जगन्नाथ किस्कु, बीरबल प्रमाणिक, सूरज मुर्मू, अंजू मछुआ, मंगली किस्कु, पूनम देवी, मंजू देवी, सोनिया देवी, बंकिम चंद्र सिंह सरदार, राकेश रंजन महतो, नारायण गोप, श्यामल माडीं, गणेश मंडल, हरेकृष्ण महतो, मनोहर महतो, सागर महतो, शैलेंद्र महतो, मंजू गोराई समेत सैकड़ों विस्थापित मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत
    Next Article खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    Related Posts

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    September 13, 2026

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    September 13, 2026

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.