Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत
    झारखंड

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    nizamBy nizamSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

     

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

     

    सड़क हादसों से दहला जमशेदपुर, एग्रिको में मौत के बाद सड़क जाम कर लोगों ने जताया विरोध

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए, जबकि एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। लगातार हो रहे हादसों ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    इधर, साकची स्थित शीतल मंदिर चेकिंग पॉइंट के समीप रविवार को यात्री से भरे टोटो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार समेत टोटो में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया।

    वहीं, एग्रिको सिग्नल के पास हुए एक अन्य भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

    रविवार को शहर में हुए लगातार सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी निगरानी और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन
    Next Article चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Related Posts

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    September 13, 2026

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    September 13, 2026

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार व अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता के लिए एकजुटता जरूरी

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.