कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत
JARL कंपनी की निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण में कथित अनियमितता अवैध निर्माण पर आरपार की बिगुल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: गोपदा TLS से स्टेट हाईवे स्थित टंडवा-खधैया पुल कोल दुलाई निजी ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित फर्जीवाड़ा अनियमितता और सरकारी भूमि के इस्तेमाल को लेकर मामला तूल पकड़ लिया है। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा ने चतरा उपायुक्त को पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। मनोज चंद्रा ने अपने पत्र में कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण के दौरान सरकारी भूमि, सड़क भूमि, वन भूमि और नदी क्षेत्र में कथित अतिक्रमण के साथ-साथ पर्यावरण एवं जनसुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया है। उन्होंने संबंधित JARL कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मनोज चंद्रा की इस पहल का कबरा पंचायत वासियों ने स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया है। पंचायत के जितेंद्र सिंह, नारायण ठाकुर, सुरेश ठाकुर, अर्जुन राम, सुलेन्दर राम और अभिषेक सरण सहित अन्य ग्रामीणों रैयतों ने कहा कि क्षेत्र में कथित अवैध कार्यों के खिलाफ आवाज उठाकर उन्होंने ग्रामीणों को अपने अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे आने का हौसला दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र की जमीन और सरकारी भूमि पर JARL कंपनी की कथित नजर है। उनका कहना है कि भूमि संबंधी नियमों की आड़ में कथित फर्जीवाड़ा कर ग्रामीणों के शोषण की कोशिश की जा रही है। इस फर्जीवाड़ा साजिश में कई कांडों का आरोप शामिल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण और कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े कार्यों में नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बेगैर टेंटर के निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण में कथित अनियमितता का मामला में झामुमों के दिग्गज नेता के आगे आने पर ग्रामीणों में एक बार फिर से महान आंदोलन का चेतावनी दे दी है।
