Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्रीय भाषा से हिन्दी, भोजपुरी, और मगही को हटाया जाना अन्यायपूर्ण कदम : राजेश शुक्ल
    Breaking News झारखंड

    क्षेत्रीय भाषा से हिन्दी, भोजपुरी, और मगही को हटाया जाना अन्यायपूर्ण कदम : राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्षेत्रीय भाषा से हिन्दी, भोजपुरी, और मगही को हटाया जाना अन्यायपूर्ण कदम : राजेश शुक्ल

    हेमन्त सोरेन सरकार की नियोजन नीति अनुचित और असवैधानिक

    प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड की हेमन्त सोरेन की गठबंधन की सरकार ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हिंदी , भोजपुरी, और मगही को क्षेत्रीय भाषा से हटाने का निर्णय लेकर अन्यायपूर्ण कदम उठाया है। इससे राज्य में लगभग 50 प्रतिशत रहने वाले हिंदी भाषा भाषी लोंगो के अंदर आक्रोश है।यह विधिसम्मत नही है। इससे समाज मे लंबे समय से चले आ रहे भाईचारे को धक्का लगेगा।

    प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा है कि भोजपुरी झारखंड में ही नही विश्व के कई देशों में भी प्रमुखता से बोली जाती है मॉरीशस सहित कई देशों में तो यह बेहद लोकप्रिय भाषाओं में एक है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि हैरानी उन्हें इस बात की हो रही है कि हिंदी देश की राष्ट्र भाषा है उसे भी झारखंड में अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है। जो उचित नही है क्या झारखंड भारत से अलग है।हिंदी राष्ट्रभाषा है उसका अपमान नही होना चाहिए। सभी क्षेत्रीय भाषाओं का उत्थान हो यह सरकार की नीति होनी चाहिए। किसी भी भाषा के साथ विभेद उचित नही है। इसकी इजाजत भारत का संविधान भी नही देता है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार की नियोजन नीति के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति से सम्बंधित होने वाली परीक्षाओं में भाषा के पेपर में हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी, मगही भाषाओं को दरकिनार कर दिया गया है। जो उचित नही है।

    उन्होंने झारखंड सरकार से अविलम्ब इस नियोजन नीति में संशोधन कर हिंदी, संस्कृत, भोजपुरी, अंगिका, मगही भाषा को शामिल करने का आग्रह किया है ताकि ऐसे महत्वपूर्ण भाषाओं और देश की राष्ट्रभाषा का अपमान न हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष को जिला डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं अशोक मंडल जेएमएम केंद्रीय सदस्य के नेतृत्व में 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष , उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों ने 5 किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृति पत्र व पासबुक

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.