Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान

    लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में Red FM 93.5 द्वारा एक बार फिर राइडर म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बाइक राइडिंग और म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

    अगर आपको भी बाइक राइडिंग का शौक है तो यह कार्यक्रम आपके लिए खास होने वाला है। आयोजकों ने शहर के बाइक प्रेमियों और युवाओं से इस फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

    कीनन स्टेडियम से शुरू होगी राइड

    इस फेस्टिवल के तहत बाइक राइड की शुरुआत Keenan Stadium के सामने से की जाएगी। यहां से बाइक रैली एनएच-33 मार्ग से होते हुए सफरन-33 तक पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

    इस दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित राइडिंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

    महिला दिवस पर महिला राइडर्स का सम्मान

    8 मार्च को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खास बनाया गया है। इस मौके पर बाइकिंग क्षेत्र में सक्रिय महिला राइडर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

    आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को एडवेंचर और बाइकिंग जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

    कई संस्थाएं हैं कार्यक्रम की साझेदार

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई प्रतिष्ठित संस्थाएं साझेदार के रूप में जुड़ी हैं। इसमें Royal Enfield टाइटल पार्टनर है, जबकि Bank of Baroda बैंकिंग पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है।

    इसके अलावा ड्रिवन पार्टनर बालाजी ऑटोवर्क्स, हेल्थ पार्टनर Narayana Hospital ड्रिवेन पार्ट नेर बाला जी ऑटो वर्क्स Jamshedpur, एसोसिएट पार्टनर मा मनसा कंस्ट्रक्शन तथा गिफ्ट पार्टनर आभूषण ज्वेलर्स इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।

    युवाओं में दिख रहा उत्साह

    आयोजकों के अनुसार इस फेस्टिवल का उद्देश्य शहर के युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे बाइकिंग, म्यूजिक और एडवेंचर का आनंद ले सकें। साथ ही सुरक्षित राइडिंग और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा।

    महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा की ओर से किशोरियों को दी गई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सुरक्षा की जानकारी
    Next Article ईरान मिडिल ईस्ट तनाव: क्या युद्ध के बाद क्षेत्र में शांति की उम्मीद?

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.