Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा की ओर से किशोरियों को दी गई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सुरक्षा की जानकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युवा की ओर से किशोरियों को दी गई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सुरक्षा की जानकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा की ओर से किशोरियों को दी गई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सुरक्षा की जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) एवं जी एफ एफ के सहयोग से प्रीवेंटिंग एंड रेस्पॉन्डिंग टू चाइल्ड मैरिज एंड अर्ली यूनियन प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण समिति सुंदरनगर में पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों की किशोरियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल लिटरेसी और साइबर क्राइम से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
    कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन विकास श्रीवास्तव ने किशोरियों को डिजिटल दुनिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने मोबाइल फोन, इंटरनेट और वेबसाइट के कार्य करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। साथ ही इंटरनेट के इतिहास और इसके विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की।

    प्रशिक्षण के दौरान साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। किशोरियों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय OTP, पासवर्ड और निजी जानकारी को सुरक्षित रखना कितना जरूरी है।
    कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दिन भर दी गई जानकारी का परीक्षण भी किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

    प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाँदमनी सवैयाँ ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को डिजिटल तकनीक के प्रति जागरूक और सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित रूप से इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण को सफल बनाने में अवंती सरदार ,रीला सरदार और किरण सरदार की अहम् भूमिका रही |

    युवा की ओर से किशोरियों को दी गई डिजिटल लिटरेसी और साइबर सुरक्षा की जानकारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUPSC की 301वीं रैंक पर घमासान: दो आकांक्षा सिंह ने किया दावा, सोशल मीडिया पर मचा भ्रमद स्तावेज और क्यूआर कोड को लेकर उठे सवाल, आधिकारिक स्पष्टता का इंतजार
    Next Article रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान

    Related Posts

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    September 14, 2026

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    September 14, 2026

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक धमक, अब घोषणापत्र नहीं परिणाम की बारी

    बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में अब भी 3 से 5 फुट बाढ़ का पानी, नाव से आवागमन को मजबूर लोग

    संचार युग में हिंदी भाषा की बढ़ती प्रतिष्ठा

    13 वर्षीय छात्रा से सालभर यौन शोषण का आरोप, एमआर गिरफ्तार

    Hindi Diwas: हिंदी को मंच नहीं, अवसर चाहिए – कृति आरके जैन

    भगवान गणेश : मंगल, समृद्धि और विकसित भारत के प्रेरणास्रोत

    कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण में कथित अनियमितता मामला, झामुमों के दिग्गज नेता मनोज चंद्रा की पहल का ग्रामीणों ने किया स्वागत

    सेवा विस्तार खत्म, फिर भी काम कर रहे रेंजर-एसीएफ ! चतरा मामले में पीसीसीएफ ने मांगा जवाब

    खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    चार पुनर्वास स्थलों पर समस्याओं का अंबार, विस्थापित बोले- अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.