Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी
    खबरें राज्य से

    पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • *पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम हरवानी*
      *- आईएफडब्ल्यूजे ने सौंपी उपखण्ड क्षेत्र की जिम्मेदारी*
      *श्रीगंगानगर।* घनश्याम हरवानी पदमपुर क्षेत्र से सम्बंधित कई गम्भीर समस्याओं और विकास के मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से समय-समय पर उजागर करते रहते हैं।आईएफडब्ल्यूजे का कार्य उपखण्ड/तहसील और ग्राम स्तर तक पहुंचे और हरवानी क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं का तत्परता से निवारण करे इसके लिए *वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम हरवानी* को इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट के *प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़* ने सर्वसम्मति से पदमपुर उपखण्ड क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की है। हरवानी की इस नियुक्ति के लिए बीकानेर *संभाग प्रभारी अनिल जान्दू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश दिनोदिया और जिलाध्यक्ष मोहन पाल सिंह सचदेवा* ने अनुशंसा की थी। उपखण्ड स्तर पर हुई इस नियुक्ति कि घोषणा करते हुए *संभाग प्रभारी अनिल जान्दू* ने कहा कि जब देश को आजाद कराना था तब पत्रकारिता मिशन के रूप में थी, लेकिन आजादी के बाद आज भी लोग पत्रकारिता से मिशन की अपेक्षायें करते हैं, लेकिन यह कभी नहीं सोचते कि पत्रकारिता का प्रोफेशन अपनाने वाले लोगों का परिवार किस तरीके से संचालित होता है और अगर समाज के लोग इन बातों को सोचें तो पत्रकारिता का कभी स्तर नहीं गिर सकता। मीडिया संस्थानों द्वारा मैदानी स्तर पर काम करने वाले लोगों का शोषण किसी से छुपा नहीं है। इसके बावजूद पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करते हैं और लोगों को आईना दिखाने का काम करते हैं। उपखंड क्षेत्र के *नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम हरवानी* ने कहा की मेरी कोशिश रहेगी कि पत्रकार समाचारों के माध्यम से समाज को आईना दिखायें, सच सामने लाएं और जो भी मीडियाकर्मियों की समस्याएं रहेंगी, सबसे पहले आकर उनका निराकरण कराने की पहल करूंगा और मुझे उम्मीद है कि उपखंड क्षेत्र के पत्रकार साथी अच्छी प्रखर पत्रकारिता के माध्यम से क्षेत्र की समस्याएं एवं शोषण की बातों को उजागर करेंगे और मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पन्ने पर साहित्य का धुंधलाता भविष्य
    Next Article प्रेस क्लब रांची में एक साथ दो फिल्म वीर बिरसा और द डार्क नाइट का मुहूर्त संपन्न

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.