झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को राजेश शुक्ल ने बधाई दी,किया अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान को मुख्य न्यायाधीश का शपथ लेने के बाद राजभवन में बधाई दी l

श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि न्यायमूर्ति चौहान के अनुभवी और कुशल नेतृत्व में झारखंड की न्यायपालिका और गौरवांवित और महिमामंडित होंगी तथा जरूरतमंदों को त्वरित न्याय और तेजी से मिलेगा l

श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भी राजभवन में भेंट की और उनका सम्मान किया l श्री शुक्ल मुख्यमंत्री श्री सोरेन से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और गुरु जी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की l



