Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोल बम के नारों संग 1000 कांवरियों की यात्रा 25 जुलाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी बैठक सम्पन्न, महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोल बम के नारों संग 1000 कांवरियों की यात्रा 25 जुलाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी बैठक सम्पन्न, महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोल बम के नारों संग 1000 कांवरियों की यात्रा 25 जुलाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी बैठक सम्पन्न, महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:बोल बम और गाजे-बाजे के साथ बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के बैनर तले 25 जुलाई को 1000 कांवरिए सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर बुधवार को डिमना रोड स्थित महेन्द्र मैरिज हॉल में तैयारी बैठक संपन्न हुई, जिसमें मानगो समेत विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि सोनारी के कांवरिए भूतनाथ मंदिर, कदमा-बिष्टुपुर के श्रद्धालु रंकिनी मंदिर के पास, जबकि साकची व मानगो क्षेत्र के शिवभक्त राजस्थान धर्मशाला के समीप एकत्र होंगे। सभी श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद डिमना चौक से बस और छोटी गाड़ियों से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

    उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन हो चुका है, जिनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यह आठ दिवसीय यात्रा पुरुलिया, असरगंज समेत विभिन्न स्थानों पर विश्राम के साथ संपन्न होगी।

    26 जुलाई को सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरने के बाद कांवरिए बाबा नगरी देवघर की ओर बढ़ेंगे। असरगंज में मध्य प्रदेश के कलाकार बाबा बैद्यनाथ की जीवनगाथा का मंचन करेंगे।

    श्रद्धालुओं को आईडी कार्ड, टॉर्च और प्लास्टिक शीट साथ लाने की सलाह दी गई है। बैठक में विकास सिंह, किशोर बर्मन, विजय सिंह, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, सिद्धेश्वरी देवी, दुर्गा दत्त और छोटेलाल सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    बोल बम के नारों संग 1000 कांवरियों की यात्रा 25 जुलाई से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तैयारी बैठक सम्पन्न महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी अधिक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंकिनी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति से नाराज मंदिर कमेटी, उपायुक्त से की शिकायत 19 करोड़ की लागत से हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल, मंदिर अध्यक्ष दिनेश सिंह सरदार ने जताई चिंता
    Next Article झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को राजेश शुक्ल ने बधाई दी,किया अभिनंदन 

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.