आदित्य साहू को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में कार्निवल वेंकट हॉल में प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी l
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के भी प्रदेश संयोजक है ने आशा व्यक्त किया है कि श्री साहू के अनुभवी नेतृत्व में झारखंड में भाजपा और भी सशक्त और सबल होंगी और आने वाले चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सकेंगी l
श्री शुक्ल ने भारत सरकार के मंत्री श्री जुवेल उरांव ,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा,भारत सरकार के मंत्री श्री संजय सेठ ,झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबुलाल मरांडी और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री ,संसद सदस्य श्री प्रदीप कुमार वर्मा से भी शिष्टाचार मुलाकात की l

