आदित्य साहू के अभिनंदन समारोह में शामिल होकर नीरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: झारखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश व्यापारिक प्रकोष्ठ के नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुबह ही लगभग 40 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ता रांची पहुंचे और समारोह में शामिल होकर आदित्य साहू का अभिनंदन किया। समारोह के सफल समापन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूत करने के संकल्प की भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा संगठन गांव से लेकर शहर तक और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी एक बार फिर झारखंड में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

