आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त व संघर्षशील बनेगा : अनमोल वर्मा “पप्पु”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई देते हुए भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं संघर्षशील बनेगा।
अनमोल वर्मा ने कहा कि आदित्य साहू का लंबा संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट दृष्टिकोण और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा देगी। उनके नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार गांव-गांव तक पहुंचेगा, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित होगा और भाजपा की नीतियों व राष्ट्रहित के संकल्पों को जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

