Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का प्रारुप तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई, राजेश शुक्ल ने किया स्वागत
    Breaking News Headlines झारखंड

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का प्रारुप तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई, राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का प्रारुप तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई, राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह को सदस्य बनाए जाने के लिए राजेश शुक्ल ने कृतज्ञता ज्ञापित किया।

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लिया है इसी के तहत अपनी बैठक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के प्रारूप को तय करने के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमे बार कौंसिल ऑफ इंडिया में झारखंड के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह को भी उक्त समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अनुभवी और दक्ष सदस्यों को रखा गया है जिनमे श्री एस प्रभाकरन, श्री देवी प्रसाद ढाल, श्री सुरेश चन्द्र श्रीमाली, श्री शैलेंद्र दुबे, श्री ए रामी रेड्डी, श्री नाथ त्रिपाठी, और श्री प्रशांत कुमार सिंह शामिल है।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन, और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने इसके लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्र का आभार जताया है जिन्होने देश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिससे पूरे देश के सभी राज्यों में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह है तथा अधिवक्ता बार कौंसिल ऑफ इंडिया के साथ मजबूती से खड़े है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि आज यह देश के सभी प्रदेशों के अधिवक्ताओं की मांग है । श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में झारखंड स्टेट बार कौंसिल का कई बर्षो से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग है इस दिशा में झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने प्रयास भी किए है जिसके हिस्सा बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह भी रहे है। उनके इस समिति में शामिल किए जाने से झारखंड एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के प्रारूप को भी अनुमोदन मिल सकेगा।

    ज्ञातव्य है झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व महाधिवक्ता श्री अजित कुमार के नेतृत्व में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को इस आशय का मांग पत्र सौंपा था। जो राज्य सरकार के पास लंबित है। वही झारखंड की राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भी कौंसिल के सदस्यों ने तत्कालीन चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में इस आशय के साथ 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा था। वर्तमान कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा और वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल तथा बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह लगातार इस दिशा में प्रयासरत है।कौंसिल के कई सदस्यों द्वारा भी यह मांग बराबर की जाती रही है।

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट श्री मनन कुमार मिश्र के अनुभवी नेतृत्व में इस दिशा में कदम बढ़े है और झारखंड से बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह इस दिशा में मुखर रहे है इसलिए इसके परिणाम सकारात्मक जल्द दिखेंगे। इस समिति में शामिल बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सभी सातो सदस्य अनुभवी है और अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न प्रदेशों में हो रही घटनाओं से अवगत भी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैसों के अभाव में रुकी थी पढ़ाई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई किताबें
    Next Article टाटा से अमृतसर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन पुन: प्रारंभ होने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री द्वारा लौहनगरी को दिया गया तोहफा है

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.