Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा से अमृतसर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन पुन: प्रारंभ होने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री द्वारा लौहनगरी को दिया गया तोहफा है
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    टाटा से अमृतसर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन पुन: प्रारंभ होने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री द्वारा लौहनगरी को दिया गया तोहफा है

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा से अमृतसर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन पुन: प्रारंभ होने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री द्वारा लौहनगरी को दिया गया तोहफा है।
    उल्लेखनीय है किकोरोना काल में यह ट्रेन डेढ़ वर्ष से बंद था, अब टाटा अमृतसर जालियावाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन 21 जून से शुरू होगा।
    यह सप्ताह में दो दिन चलेगी।इस स्पेशल ट्रेन में 19 कोच की क्षमता, एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी कोच की बर्थ भी आरक्षित होगी।
    सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने कहा कि लौहनगरी के सवा लाख सिख परिवारों के अलावा आम लोगों को टाटानगर स्टेशन से पावन धरती अमृतसर जाने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पेशल ट्रेन का तोहफा दिया है.
    यह भी उल्लेखनीय है कि अन्य मांग के साथ साथ इस ट्रेन के परिचालन के लिए सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में उनके साथ रेलमंत्री एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। सांसद श्री महतो ने कहा कि रेल संबंधी मांग मे वे मांग को विभिन्न स्तर पर लगातार रख रहे थे। इस ट्रेन आगामी 21 जून से यह ट्रेन अभी दो फेरा चलायी जायेगी. कोरोना काल में अंतत: डेढ़ वर्षों के बाद टाटानगर स्टेशन से अमृतसर स्टेशन के बीच जालियावाला बाग स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन(ट्रेन संख्या 08103,08104) बंद थी, इसे चलाने के लिए रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, दपू रेलवे के जीएम, चक्रधरपुर डीआरएम से कई चरणों में बात होने के बाद इसका परिचालन शुरू करने का रास्ता खुला. इस संबंध में दपू रेलवे मुख्यालय से मंगलवार को टाटा अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन नोटिफिकेशन भेज दिया है. सांसद श्री महतो ने बताया कि आगामी 21 जून को कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सादे समारोह में टाटा अमृतसर ट्रेन को हरा झंडा दिखाकर रवाना किया जायेगा. इस संबंध में चक्रधरपुर डिवीजन डीआरएम विजय कुमार साहू से बात भी हुई है.
    इस महत्वपूर्ण समाचार से सिख समाज में हर्ष व्याप्त है। समाचार मिलते ही अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह सोमु, सुखविंदर सिंह साबी सहित अनेक सिख समाज के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए सांसद के प्रति अपना आभार प्रकट किया एवं उन्हें शाल ओढ़ा कर तथा मिठाई खिलाकर कर अभिनंदन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबार कौंसिल ऑफ इंडिया ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का प्रारुप तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई, राजेश शुक्ल ने किया स्वागत
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक  सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण के क्रम में केबल टाऊन पहुंचे

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.