Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैसों के अभाव में रुकी थी पढ़ाई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई किताबें
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति शिक्षा

    पैसों के अभाव में रुकी थी पढ़ाई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई किताबें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पैसों के अभाव में रुकी थी पढ़ाई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई किताबें

    ◆ लक्ष्मीनगर, झगरू बागान में बच्चों के मध्य पाठ्य सामग्री वितरित
    ◆ मुसाबनी में केंद्रीय विद्यालय के क्लास छह के छात्र को मिली पाठ्य पुस्तकें

    निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून वाले इस देश में एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि काफ़ी तादाद में बच्चें अर्थ अभाव में पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। कोरोना ने निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी है। कई होनहार नौनिहाल पैसों के अभाव में पढ़ाई से वंचित हो गये हैं। शिक्षा का अधिकार के तहत पात्र लाभुक श्रेणी के बच्चों के लिए पढ़ाई का तो प्रावधान है, किंतु निज़ी स्कूलों में उन्हें किताबों की मदद नहीं मिलती। इस अव्यवस्था को बदलने की पावन सोच के साथ जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ऐसे होनहार नौनिहालों तक किताब पहुंचाने में मदद का हाथ बढ़ाया जो परिवार की वित्तीय स्थिति कमज़ोर होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह गये। “शिक्षा जीवन के लिए, जीवन वतन के लिए” के शास्वत सोच से प्रेरणा लेते हुए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने इस अभियान की शुरुआत की है। पूर्वी विधानसभा के लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर, झगरू बागान के अभिवंचित बच्चों के मध्य दिनेश कुमार के सहयोग से निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण हुआ। बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बस्ती के बच्चों की पढ़ाई को लेकर पूर्व महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार का ध्यानाकर्षित कराया था। इसपर पहल करते हुए दिनेश कुमार ने वैसे जरूरतमंद बच्चों के लिए कॉपी, और जरूरी स्टेशनरी सामग्रियां मुहैया कराई। विहिप और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता विश्वनाथ, सन्नी चौधरी, सूरज झा, अभय, रौशन, संतोष ने बस्ती के बच्चों के मध्य इन पाठ्य सामग्रियों का वितरण करते हुए दिनेश कुमार के प्रति आभार जताया। दूसरी ओर, घाटशिला विधानसभा अंतर्गत सूरदा स्थित केंद्रीय विद्यालय के छठी कक्षा के छात्र अनूप करुआ को दिनेश कुमार ने पाठ्य पुस्तकों का मदद पहुंचाया। भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत परिषद संस्था की उपाध्यक्ष मौसमी भगत ने ट्विटर पर इस बच्चे की मदद के लिए दिनेश कुमार से आग्रह किया था। आर्थिक संकट से जूझ रहे छात्र के अभिभावक उसकी पाठ्यपुस्तक खरीदने में असामर्थ्य थें। वे मुसाबनी के बेनाशोल गाँव में रहते हैं। दिनेश कुमार के सहयोग से मंगलवार को मौसमी भगत ने स्वयं बच्चे को कक्षा छह की पाठ्य पुस्तक सुपुर्द किया और इस मदद के लिए दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया,मौसमी भकत ने बताया कि बच्चे को अभी भी मोबाइल की आवश्यकता है ताकि ऑनलाइन क्लास कर सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी मौसमी दास ने किया रोटी बैंक का आरंभ
    Next Article बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल का प्रारुप तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाई, राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    Related Posts

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    June 28, 2026

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.