Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक समेत हर क्षेत्र में पिछड़ा है राईन समाज,शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं: मकबूल आलम
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक समेत हर क्षेत्र में पिछड़ा है राईन समाज,शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं: मकबूल आलम

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    तेघड़ा ,बेगुसराय :राईन समाज आज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक समेत विभिन्न क्षेत्र में पिछड़ा है। जबकि इसकी आबादी किसी अन्य बिरादरी से कम नहीं है। इसका कारण यह है कि हम में एकता नहीं है.शिक्षा नहीं है।जब तक हम शिक्षित नहीं होते,अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं देते तब तक हम अपने अधिकारों से भी वंचित ही रहेंगे। उक्त बातें रविवार को तेघड़ा नगर परिषद के तेघड़ा बाज़ार स्थित कन्हैया भवन में जिला जमीयतुराईन की एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित करते हुए मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष सह आरजेडी नेता मो मकबूल आलम ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में भी हमारी उपस्थिति नहीं के बराबर है,जबकि देखे तो अन्य बिरादरी के लोगों की उपस्थिति सम्मानजनक है। जबतक हम अपने बच्चों को अपने समाज को शिक्षा से नहीं जोड़ेगे तबतक हमारा विकास संभव नहीं है। सेमिनार की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव हाजी मास्टर मो मोबीन अख्तर ने किया।जबकि मंचसंचालन जमीयतुर राईन के प्रदेश महासचिव मो शकील बेग और मो अशरफ़ कमाल ने संयुक्त रूप से किया।वहीं उक्त सेमिनार को संबोधित करते हुए बलिया नगर परिषद के चेयरमेंन जमाल उद्दीन ने कहा कि राईन बिरादरी के लोग जागरूक हो,उन्हें शिक्षा की अहमियत बताई जाए। उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए इसके लिए हमें अपना संगठन बनाना होगा,गांव-गांव जाना होगा। राईन बिरादरी का देश के विकास में किसी से कम योगदान नहीं है। इसके बावजूद आज तक अपनी पहचान नहीं बना पाई। आज इस बैठक के माध्यम से हमें संकल्प लेना होगा कि यहां से जाने के बाद हमारा कोई बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा। जब तक हम अपनी बेटियों को नहीं पढ़ाएंगे हमारा समाज पिछड़ा ही रहेगा। हर बिरादरी की तरक्की का मार्ग शिक्षा से ही खुलता है। वही सेमिनार को संबोधित मो0 असजद अली और मो नगीना पूर्व जिला पार्षद,अनवर हैरान,अब्दुल सत्तार, असगर इमाम मुखिया ने संयुक्त रूप से कहा कि राईन समाज का बेगुसराय के 1158 गांव में लगभग 400 गाँव मे राईन बिरादरी आबाद है।इस समाज का इतिहास शानदार रहा है।युबाओं को इस हकीकत से आगाह कर उनको जाती के कुर्बानी को बताकर राईन के विकाश के लिए आगे लाने की जरूरत है।इस मौके पर अब्दुस समद, मो इरशाद पूर्व मुखिया, मो शकील रज़ा, मो अनवर हैरान, मो0 असजद अली राईन, मास्टर मो शमशेर आलम, एजाज रसूल फरीदी, मो इरशाद,मौलाना दाऊद रहमानी, मो रहमत सरपंच, मो नौशाद, मो रिजवान उस्मानी, मो अजहर कमाल,हाफ़िज़ मो समीउल्लाह, हाफ़िज़ मुनाजिर हुसैन, मौलाना फ़ैज़उर रहमान, हाफ़िज़ मंसूर, मो तसगिर, हाजी मो कासिम, मुखिया मो0 चांद,मो0 शहाबुद्दीन,कैसर परवेज,मो0 संजात समेत बेगूसराय जिला के विभन्न प्रखंडों से सैकडो राईन बिरादरी के लोग शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेघड़ा के पैगंबरपुर में आग लगने से मज़दूर का घर जलकर राख
    Next Article पारिवारिक कलह बना ,,काल,,दो बेटी के साथ मां ने जहर खाकर दी जान एक की स्थिति नाजुक।

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.