Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का विवादित बयान- हमें भारत और पंजाब सरकार पर भरोसा ही नहीं है
    Breaking News Headlines

    खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का विवादित बयान- हमें भारत और पंजाब सरकार पर भरोसा ही नहीं है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने एक इंटरव्यू में केंद्र और पंजाब की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उसे भारत और पंजाब सरकार पर भरोसा ही नहीं है. दरअसल हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि आप राजनीतिक प्रक्रिया अपनाकर चुनाव लड़ें? क्या आपको भारत सरकार और पंजाब की सरकार पर भरोसा नहीं है?

     

    इसके जवाब में उसने कहा कि हमें भरोसा नहीं है. यही नहीं उसने इस 12 मिनट के इंटरव्यू में पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी कई निशाने साधे हैं. अमृतपाल ने लोगों में पैदा हुए भय के लिए पुलिस और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. भारत और पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं करने का उसने तर्क दिया कि भारत की चुनावी प्रक्रिया ऐसी स्थिति में चली गई है, जहां ये एक फिक्स स्ट्रक्चर है. उसने ये भी कहा कि अगर आप इसके अंदर जाना चाहते हैं या कामयाबी चाहते हैं, तो आपको समझौता करना होगा. अमृतपाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के पास कोई शक्ति नहीं है. केंद्र सरकार का इतना दखल है कि पंजाब में वह कुछ कर नहीं सकते हैं. पंजाब के पास अपना पानी है, पर वह उस पर कोई फैसला नहीं कर सकते. पंजाब के अधिकारों पर कोई फैसला करने की स्थिति में नहीं होता. अगर वे करते हैं तो उन्हें चुनौती दी जाती है. तब ये कहना कि मैं चुनाव में जाऊं और ये करूं, ये एक बड़ी नाकामी होती है.

     

    पंजाब में आज के माहौल को लेकर लोगों में पनपे डर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अमृतपाल ने कहा कि मैं तो इसका समाधान निकालने में ही लगा हूं. समाज में डर का माहौल क्यों बनाया गया. वह तो हिंसा से बनाया गया ना. सरकार की हिंसा ने डर की स्थिति बना दी. नहीं तो आजादी की बात करना, संप्रभुता की बात करना, खुद मुख्तारी की बात करना, कहां से डर की वजह बनती. अमृतपाल ने कहा कि सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है. पुलिस से लोगों को डर लगने लगा है. हमें इसका समाधान करना चाहिए. आम लोगों में ये बात चल रही है कि पुलिस को मानवाधिकारों की कोई परवाह नहीं है. हमारे सिख जो सजा पूरी कर चुके हैं, वो बाहर नहीं आ रहे हैं. नए सिखों को अंदर डाला जा रहा है.

     

    जब अमृतपाल से पूछा गया कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार क्यों कुछ नहीं कर रही है और पंजाब में बेरोजगारी की क्या स्थिति है? तो उसने कहा कि सीएम भगवंत मान की खाली हुई सांसद की सीट पर वे चुनाव हार गए. एक खालिस्तानी समर्थक सांसद ने उन्हें हराया. अमृतपाल ने कहा कि आप देखें कि पंजाब में राजनीतिक हालात क्या हैं. जो पार्टी इतना बहुमत लेकर आती है, इसका मतलब ये नहीं है कि लोगों ने इनको समर्थन दिया. इसका मतलब था कि जो सभी राजनीतिक पार्टियां थीं, उन्हें खारिज कर दिया गया. उनके अप्रासंगकि होने की वजह से उन्हें जगह मिल गई. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इनमें क्षमता है. दो-तीन महीने में इनकी ये स्थिति हो गई कि ये अपनी सीट नहीं बचा सके.

    इसके पीछे कारण बताते हुए अमृतपाल ने कहा कि पंजाब में अशांति और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है. युवाओं को पहले आप पांच साल के लिए इंगेज कर पाते थे. नई पार्टी आती थी तो दो तीन साल तो उनका हनीमून पीरियड रहता था. आखिर में वे वादे करते थे. अब स्थिति ये है कि अगर आप एक-दो महीने में नतीजे नहीं देते, तो आपको खारिज कर दिया जाएगा. आज सरकार के खिलाफ लोगों के मन में इतना गुस्सा है, वह भी तब जब इस सरकार को एक साल नहीं हुआ

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटने से किसी को फायदा नहीं हुआ: संजय राउत
    Next Article नाला प्रखंड के टेसजुरिया गांव में पेयजल संकट गहराया, खराब चापाकल के चलते लोगों में पानी की किल्लत।

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.