Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में मोपा इंटरनैशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन क‍िया
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में मोपा इंटरनैशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन क‍िया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    **EDS: SCREENSHOT FROM A VIDEO VIA @narendramodi** Nagpur: Prime Minister Narendra Modi with Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde during flagging off of a new Vande Bharat Express train at the Nagpur Railway Station, in Nagpur, Sunday, Dec. 11, 2022. (PTI Photo) (PTI12_11_2022_000052A) *** Local Caption ***
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में मोपा इंटरनैशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन क‍िया

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा में मोपा इंटरनैशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन क‍िया। 2014 में मोदी के कार्यभार संभालने के बाद से देश में चालू एयरपोर्ट की संख्या 74 से लगभग दोगुनी होकर 140 से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की अगले पांच साल में 220 एयरपोर्ट को डिवेलप करने और चालू करने की योजना है।

    पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा क‍ि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र मे थी तब इस हवाई अड्डे की प्लानिंग हुई थी।

     

    मगर उनकी सरकार जाने के बाद इस हवाई अड्डे के लिए बहुत कुछ नहीं किया गया। लंबे समय तक ये प्रोजेक्ट लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि 2014 के बाद हमने सभी प्रक्रियाएं तेजी से शुरू की और 6 साल पहले मैंने यहां आकर इसकी आधारशिला रखी। कई अड़चनों के बाद आज ये शानदार हवाई अड्डा बनकर तैयार है। इसदौरान पीएम मोदी ने कहा क‍ि गोवा में नए मोपा हवाई अड्डा का नाम मनोहर पर्रिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा जाएगा।

    दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में मोपा इंटरनैशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखी थी। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा है। पहला एयरपोर्ट डाबोलिम में है। डाबोलिम में कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, वहीं मोपा पर 25,000 मीट्रिक टन की क्षमता वाली सुविधा होगी। मोपा में नाइट पार्किंग सुविधा भी है, जो डाबोलिम पर उपलब्ध नहीं थी। मोपा एयरपोर्ट के चालू होने के साथ इसकी कुल क्षमता 1.3 करोड़ प्रति वर्ष हो जाएगी।

     

    पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि इस हवाई अड्डे से निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 2 हवाई अड्डा होने से कार्गो हब के रूप में भी गोवा के लिए संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं। पीएम मोदी ने कहा क‍ि 2014 से पहले सरकारों को जो रवैया था उससे हवाई यात्रा एक लक्जरी के रूप में स्थापित हो गई थी। इसका लाभ ज्यादातर समृद्ध लोग ही उठा पाते थे। पहले की सरकारों ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग और मध्यम वर्ग भी उतना ही हवाई यात्रा करना चाहता है। इसलिए तब की सरकारें आवाजाही के तेज माध्यमों पर निवेश करने से बचती रही। इसका नतीजा ये हुआ कि हवाई यात्रा से जुड़े, इतनी बड़ी संभावना होने के बावजूद भी हम उसमें पीछे रह गए। अब देश विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है तो हम इनके नतीजे भी देख रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंसल मोटर द्वारा ” EVTRIC motors pvt ltd” के शोरूम का उद्घाटन
    Next Article हिमाचल के 15वें CM के रूप में ली शपथ

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.