Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी, पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी, पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी, पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

    साकची में होगा नगर कीर्तन का अविस्मरणीय स्वागत, संगत से निवेदन, इस पल के साक्षी बने: निशान सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने भव्य तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है।

    सोमवार को आयोजित कमिटी की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिहाड़े को समर्पित सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले नगर कीर्तन का नगर भ्रमण होगा, जहाँ संगत द्वारा गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिवस पूरी आस्था, हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर, साकची गुरुद्वारा परिसर एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर होने जा रहा है। साकची में पालकी साहिब के स्वागत को अविस्मरणीय बनाने के लिए फूलों की वर्षा और आकाश को आलोकित करती भव्य आतिशबाजी और आकर्षक विधुत सज्जा का आयोजन किया जाएगा।

    साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह ने बैठक में कहा कि इस वर्ष भी साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा। संगत से निवेदन है कि इस पावन अवसर पर अवश्य सहभागी बनें और इस भव्य आतिशबाजी का आनंद लेने के लिए हाजरी अवश्य भरें।

    गुरुद्वारा के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह निक्कू और सतिंदर सिंह रोमी ने बताया कि नगर कीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा की जाएगी जो श्रद्धा और आनंद का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी।

    लंगर सेवा के सुचारु आयोजन हेतु बलबीर सिंह, सतनाम सिंह घुम्मण सिंह और रणधीर सिंह ने विशेष सुझाव रखे। साथ ही निर्णय लिया गया कि नगरकीर्तन से पूर्व 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से आयोजित होगी। प्रभात फेरी की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रीतपाल सिंह, अमरपाल सिंह, हरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह छीते को सौंपी गई है। जो संगत अपने घर प्रभात फेरी आमंत्रित करने की इच्छुक है, वे 8210248895 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। एक दिन में प्रभात फेरी केवल तीन घरों में भ्रमण करेगी। जोड़े घर की सेवा की जिम्मेदारी सिख नौजवान सभा को दी गई है, जिसकी अगुवाई सभा के प्रधान रोहितदीप सिंह करेंगे।

    बैठक में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिन्द्रपाल कौर श्री सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान राज कौर समेत मंजीत कौर, राजबीर कौर, हरजिंदर कौर, नरिंदर कौर, साकची कमेटी के प्रधान निशान सिंह, ट्रस्ट्री सतनाम सिंह सिद्धू, राबिंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, बरयाम सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह, गुरपाल सिंह, श्याम सिंह, हरविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सनी सिंह बरियार, त्रिलोचन सिंह तोची, सतबीर सिंह गोल्डू, सतपाल सिंह राजू, जसविंदर सिंह मोनी, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमन सिंह, बलबीर सिंह धांजल, प्रीतपाल सिंह तथा सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    पुष्पवर्षा विद्युत सज्जा और आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब के भव्य स्वागत की तैयारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCasino online in Italia: leggere le regole prima di puntare
    Next Article कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह की पार्टी में पुनः वापसी, जिला अध्यक्ष परविन्द्र सिंह ने किया सम्मानित

    Related Posts

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    October 27, 2026

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    October 27, 2026

    तेघड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    तेघड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    हुनर के रंगों से सजा कला उत्सव का मंच।

    सब्जी-फल विक्रेताओं की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन पर शुरू हुआ कारोबार

    स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के निधन से तेघड़ा में शोक

    मासों की महत्ता का सुव्यवस्थित दिनचर्या का सुंदर संकलन है चातुर्मास महात्म: प्रो अवधेश झा।

    नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

    मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी के निधन पर संजीव सरदार ने जताया शोक, पोटका विधायक ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.