Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बार काउंसिल चुनाव की तैयारी तेज, सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बार काउंसिल चुनाव की तैयारी तेज, सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बार काउंसिल चुनाव की तैयारी तेज, सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने कोर्ट परिसर पहुंचकर चुनाव व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।

    जानकारी के अनुसार 12 मार्च को मतदान होना है, जिसके लिए कोर्ट परिसर के पुराने बार भवन में मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से गुप्त मतदान से कराया जाएगा। झारखंड के सभी जिलों के पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    बताया जाता है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कुल 25 सदस्य होते हैं, जिनमें 18 पुरुष, 5 महिलाएं और 2 सदस्य नामित किए जाते हैं। चुने गए सदस्य ही बाद में बार काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।

    निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दास से मुलाकात कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर अध्यक्ष ने उन्हें स्मार पत्र भी सौंपा।

    कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने थाना प्रभारी को नया कानून 2023 की पॉकेट बुक भेंट की। मौके पर अधिवक्ता राहुल कुमार, कुलविंदर सिंह, श्रीकांत और बबीता जैन सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित थे

    बार काउंसिल चुनाव की तैयारी तेज सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने किया कोर्ट परिसर का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर “जीरो एक्सीडेंट” नुक्कड़ नाटक का मंचन
    Next Article बच्चों सोशल मीडिया सुरक्षा: आभासी दुनिया से बचपन बचाएं

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.