युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची आमबगान मैदान में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव समन्वयक अंकित यादव ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।

इस अवसर पर चुनाव से संबंधित जानकारी साझा की गई और पोस्टर वार का भी शुभारंभ किया गया। अंकित यादव ने बताया कि 28 जून से 3 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। नामांकन के दो दिन बाद स्क्रूटिनी होगी, जिसके बाद सभी उम्मीदवारों को सिंबल के साथ सदस्यता आईडी प्रदान की जाएगी। इच्छुक युवा प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सदस्य बन सकते हैं और वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

