एसपी के सख्ती के बाद भी क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव का खेल चलता रहेगा?
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज भी पश्चिम बंगाल के लिए अवैध बालू का उठाव! कब होगी जांच? कब होगी कार्रवाई ?कब लगेगी अंकुश?
निजाम खान
जामताड़ा : एसपी शंभू कुमार सिंह ने अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश रखने हेतु नियमित रूप से थाना क्षेत्र में समय एवं स्थान बदल कर सघन एण्टी क्राईम वाहन जॉच करने का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश आज ही दिया ,जिसका नियंमित मोनिटरिंग सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी / प्रभाग पुलिस निरीक्षकों के द्वारा किया जाऐगा। लेकिन दुर्भाग्य देखिए जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आकना पुल के समीप हिंगलो नदी से जस का तस रोज की तरह आज भी अवैध रूप से बालू उठाव कर पश्चिम बंगाल भेजे जाने की खबर फिर से सूत्र के हवाले से आ रही है। गौरतलब है कि कल भी हमने ऑन कैमरा अवैध रूप से बालू उठाव का खेल दिखाया था। अब सवाल है कि क्या बागडेहरी थाना क्षेत्र में जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है या फिर लापरवाही बर्ती जा रही है?ऐसे में जामताड़ा एसपी को मामले पर संज्ञान लेकर तत्काल संबंधित के खिलाफ मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है कहने से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता है ।उम्मीद है जामताड़ा एसपी इस मामले पर संज्ञान लेंगे क्योंकि जामताड़ा एसपी लगातार अवैध गतिविधि पर लगाम लगाने में सफलता हासिल कर रहे हैं क्राइम को कंट्रोल करने में भी सफलता हासिल कर रहे हैं। अब सिर्फ और सिर्फ देखना दिलचस्प रहेगा आकना पुल के समीप अवैध रूप से बालू उठाव बंद हो रहा है या नही? उम्मीद है जामताड़ा एसपी इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाएंगे।

