चतरा डीसी ने किया टंडवा का दौरा, प्रखंड-अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को ले आवश्यक दिशा-निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने बुधवार को टंडवा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टंडवा ब्लॉक सह अंचल कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सरकारी कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। इसके बाद उपायुक्त ने टंडवा में निर्माणाधीन कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से योजना की स्थिति और कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली। उपायुक्त ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी के टंडवा दौरे को लेकर प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान टंडवा बीडीओ देवलाल उरांव, सिओ गौरव कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

