बिरसानगर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक ,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम करने पर भी जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिरसानगर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित एवं अतिथि के रूप में बिरसानगर गोविंदपुर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सब इंस्पेक्टर विष्णु कुमार एवं शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित हुए सबों ने मोहर्रम के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए अपने-अपने वक्तव्य दिए साथ ही जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम करने पर भी जोर दिया गया

बिरसानगर थाना से एक रैली निकाली जाएगी जो बिरसानगर नगर मार्केट तक जाएगी नशा मुक्ति अभियान जागरूकता का शुभारंभ किया जाएगा बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने किया इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे मुख्य रूप से देवानंद सिंह सत्य प्रकाश सिंह फादर तुली नरेश कुमार पीके सिन्हा अधिक संख्या में महिलाएं भी उपस्थित हुए

