Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » षड्यंत्र के तहत झारखंड में कराया जा रहा है चार चरणों में चुनाव : हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    षड्यंत्र के तहत झारखंड में कराया जा रहा है चार चरणों में चुनाव : हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची:प्रखंड के बाघमारा में शनिवार को महागठबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिरकत की. उन्होंने कहा केंद्र व रघुवर सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है. यहां के आदिवासियों की जमीन को उद्योगपतियों के हाथों बेच दी है. झारखंड में जमीन लूटने की साजिश चल रही है, जिसे आप लोगों को बचाना है. महागठबंधन के पक्ष में वोट करके यह साबित कर देना है कि झारखंड के मूल निवासी आदिवासी किसी के बहकावे में नहीं आनेवाले हैं. श्री सोरेन ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत झारखंड में चार चरणों में चुनाव कराया जा रहा है. जहां 14 सीट है, वहां चार चरण में चुनाव. लेकिन यहां भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है. झारखंड की जनता सब समझती है. उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन व चूल्हा तो दे दिया, लेकिन महिलाओं के पास गैस भरने के लिए रुपये नहीं हैं. उन्होंने कहा कि 12 हजार रुपये के शौचालय मात्र छह हजार रुपये में बन जा रहे हैं. छह हजार की राशि दलाल खा जा रहे हैं. इसलिए आज जुमलेबाजों को पहचानने की जरूरत है. चुनाव का समय है. बहुत मीठा-मीठा बोल कर बरगलाने की कोशिश की जायेगी, लेकिन उनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है.
    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे देश से भाजपा को हटाना है, इसलिए हमने महागठबंधन किया है. इस चुनाव में महागठबंधन का साथ देना है और पूरे राज्य व देश में महागठबंधन की सरकार बनानी है, तभी गरीबों का कल्याण होगा. महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कहा कि मैं क्षेत्र का नेता नहीं, बेटा हूं. स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे लोगों से विकास के नाम पर झूठ बोल रहे हैं. रेलवे लाइन का काम बाबूलाल मरांडी व हेमंत सोरेन के कार्यकाल में हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अफवाह उड़ानेवाली पार्टी है भाजपा : हेमंत सोरेन

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.