Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    *GARL कंपनी किसके इशारे पर दर्जनों बाउंसर और सामाजिक तत्वों को उतार कर अवैध सड़क निर्माण में सक्रिय करने का आरोप*

    चतरा: कबरा पंचायत क्षेत्र में कथित अवैध कोयला दुलाई सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर संज्ञान लेते हुए चतरा उपायुक्त (डीसी) को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि JARL कंपनी द्वारा कोयला दुलाई सड़क निर्माण के लिए बाहरी बाउंसरों को बुलाया गया है। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने करीब दो दर्जन बाउंसरों को क्षेत्र में तैनात कर भय और तनाव का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों के अनुसार बाउंसरों की मौजूदगी से लोगों में दहशत व्याप्त है और प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि संबंधित सड़क निर्माण को लेकर किसी प्रकार की अधिसूचना या स्वीकृति की जानकारी स्थानीय कार्यालयों को विभागीय स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद विधायक उज्जवल दास ने चतरा उपायुक्त को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा की प्रशासन की ओर से GARL कंपनी पर क्या कार्रवाई की जाती है या आम ग्रामीणों पर ही प्रशासन की चाबुक चलती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारी –एक अनुपम शक्ति
    Next Article गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    Related Posts

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    July 15, 2026

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    July 15, 2026

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.