Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा, डॉ. संदीप पाठक पार्टी के पहले महामंत्री नियुक्त
    Breaking News Headlines राजनीति

    आप ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा, डॉ. संदीप पाठक पार्टी के पहले महामंत्री नियुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में आज बड़ा फैसला लिया. आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा की. डॉ. संदीप पाठक को पार्टी का पहला राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया. साथ ही संदीप पाठक को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) का स्थायी सदस्य भी बनाया गया. पंजाब और गुजरात की सफलता में संदीप पाठक का बड़ा योगदान है. संदीप पाठक पंजाब और गुजरात में चुनाव प्रभारी थे. उनकी अगुवाई में जहां पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वहीं गुजरात में पार्टी का वोट शेयर बढ़ा. गुजरात में पहली बार पार्टी को 5

    विधानसभा सीटों पर जीत मिली. आम आदमी पार्टी को निर्वाचन आयोग से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिलने के बाद अब पार्टी दिल्ली में केंद्र सरकार से कार्यालय के लिए स्थान पाने की हकदार होगी. पार्टी का दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में पहले से एक कार्यालय मौजूद है. यह स्थान दिल्ली सरकार द्वारा आवंटित किया गया है. राष्ट्रीय दल का अध्यक्ष भी सरकारी आवास पाने का पात्र होता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिल्ली में मिलेगा आवास तत्कालीन केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा 31 जुलाई, 2014 को एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है, राष्ट्रीय राजनीतिक दलों,

    जिन्हें भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा इस रूप में मान्यता दी गई है, को एफआर 45 (ए) के तहत लाइसेंस शुल्क के भुगतान अर्थात सामान्य लाइसेंस शुल्क के भुगतान पर अपने कार्यालय उपयोग के लिए दिल्ली में सामान्य पूल से एक आवासीय इकाई के आवंटन को बरकरार रखने/उपलब्ध करने की अनुमति दी जाएगी. AAP को मिलेंगी ये 7 सुविधाएं देशभर में एक चुनाव चिन्ह होगा. ईवीएम के ऊपर पार्टी का नाम आएगा. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को कार्यालय मिलेगा. सभी राज्य में वोटर लिस्ट फ्री में मिलेगी. राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी 40 स्टार प्रचार शामिल करेगी. पार्टी को रेडियो और

    टेलीविजन पर समय मिलेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी आवास मिलेगा. नामांकन पत्र में अब केवल एक प्रस्तावक की जरूरत होगी. बता दें, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पहले से ही दिल्ली और पंजाब में एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी है, जहां यह सत्ता में है. इस साल की शुरुआत में इसे गोवा में एक राज्य पार्टी के रूप में भी मान्यता दी गई थी. निर्वाचन आयोग के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि राज्य में पार्टी का दर्जा पाने के लिए एक पार्टी को राज्य में आठ प्रतिशत वोट पाने की आवश्यकता होती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार
    Next Article कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए हिमाचल के सीएम सुक्खू, सभी लंबित टेंडर किए रद्द

    Related Posts

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    September 28, 2026

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.