Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए हिमाचल के सीएम सुक्खू, सभी लंबित टेंडर किए रद्द
    Breaking News Headlines राजनीति

    कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए हिमाचल के सीएम सुक्खू, सभी लंबित टेंडर किए रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिमला. हिमाचल प्रदेश में कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तेजी से एक्शन लेना शुरू कर दिया है. सीएम सुक्खू ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हिमाचल प्रदेश में सभी लंबित टेंडर रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा पिछले छह महीने में हुए तमाम शिलान्यासों और उद्घाटनों का भी ब्यौरा मांगा गया है. इसकी जानकारी 15 दिसंबर तक देनी होगी. साथ ही जयराम सरकार में एक अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए सभी फैसलों की समीक्षा भी सुक्खू सरकार करेगी.

     

    जानकारी के अनुसार पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में मल्टी टास्क वर्कर भर्तियां हुई हैं. इसे लेकर विधायक हर्षवद्र्धन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है. इसमें जगत सिंह नेगी, संजय रत्न, मोहन लाल ब्राक्टा को सदस्य बनाया है. यह कमेटी इन भर्तियों सहित पैरा वर्कर भर्ती के मामले भी देखेगी.

     

    इससे पहले सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की. इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन में पारदर्शिता लाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करेगी.

     

    सोमवार शाम को जारी आदेशों के अनुसार जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों को दिया गया पुनर्रोजगार समाप्त कर दिया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेजों को इससे अलग रखा गया है. राज्य के निगमों, बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नामित सदस्यों और अन्य कमेटियों तथा शहरी निकायों में नामित सदस्यों की नियुक्तियां रद्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

     

    साथ ही हिमाचल लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग को छोड़कर सभी राजकीय विश्वविद्यालय, सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में चल रही सभी तरह की भर्ती प्रक्रिया प्रकिया पर भी रोक लगा दी गई है. हालांकि यह स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में की जा रही भर्तियों पर लागू नहीं होंगा. इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिव को उपयुक्त आदेश जारी कर दिए हैं, जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए थे और उन पर भी स्टे लगाया गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआप ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा, डॉ. संदीप पाठक पार्टी के पहले महामंत्री नियुक्त
    Next Article भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल में झड़प

    Related Posts

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    September 28, 2026

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने SSP को सौंपा ज्ञापन

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.