Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दमोह. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज मंगलवार की सुबह पुलिस ने दमोह से गिरफ्तार कर लिया है. राजा पटेरिया ने यह बयान तब दिया था, जब वह पन्ना के पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडल सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे. उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने अपना विरोध जताया था. हालांकि बाद में पटेरिया ने माफी मांग ली थी.

     

    वहीं वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के खिलाफ सोमवार को ही प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे. तब से उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही थी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि राजा पटेरिया का बयान निंदनीय है, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

     

    पटेरिया के बयान पर बीजेपी के कई नेताओं ने अपनी आपत्ति जताई थी. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा था कि प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस नेता ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी माफी मांगे. साथ ही कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो. पीएम मोदी भारत के 130 करोड़ के लोगों के दिलों में बसते हैं. क्या हो गया है कांग्रेस को, किस तरह की भाषा बोल रहे हैं.

     

    गौरतलब है कि पटेरिया के बयान से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देंगे, वह धर्म, जाति भाषा के आधार पर बांट देंगे. दलित आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में है. उनके इस बयान पर बीजेपी नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा है कि यह है कांग्रेस का असली चेहरा.

     

    वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये विद्वेष की पराकाष्ठा है. ये घृणा की अति है. कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं. ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा. कानून अपना काम करेगा. हालांकि पटेरिया ने बयान पर विवाद के बाद कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता. वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति को लेकर भाईयों में झगड़ा, छोटे ने बड़े भाई का प्राइवेट पार्ट काटा
    Next Article आप ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की घोषणा, डॉ. संदीप पाठक पार्टी के पहले महामंत्री नियुक्त

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.