Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएफआई का मिशन 2047: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश और हिंसा भड़काने की ट्रेनिंग
    Breaking News Headlines बिहार

    पीएफआई का मिशन 2047: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश और हिंसा भड़काने की ट्रेनिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार की राजधानी पटना में पीएफआई की आड़ में बड़े आतंकी ट्रेनिंग सेंटर का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी में दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनमें पीएफआई की साल 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का भी खुलासा हुआ है। इसके लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने, धार्मिक उन्माद फैलाने और हिंसा भड़काने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।

    पटना पुलिस ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर फुलवारीशरीफ इलाके के नया टोला में स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के दफ्तर में 11 जुलाई को छापेमारी की गई। इस दौराना वहां से कई संदिग्ध दस्तावेज और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। इसमें पीएफआई के मिशन-2047 से जुड़ा एक गोपनीय दस्तावेज भी मिला है। इसमें भारत को अगले 25 सालों में इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का जिक्र है।

    पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक का नाम मोहम्मद जलालुद्दीन है और दूसरे का अतहर परवेज है। जलालुद्दीन झारखंड पुलिस में दारोगा रह चुका है और हाल ही में रिटायर हुआ था। वहीं, अतहर परवेज प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी का सक्रिय सदस्य रह चुका है। उसका भाई बम ब्लास्ट के एक केस में जेल जा चुका है। अतहर खुद भी एक मामले में जमानत पर चल रहा है।

    आतंकी संगठन सिमी के प्रतिबंधित होने के बाद इंडियन मुजाहिद्दीन का गठन किया गया था। 2013 में आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी से इंडियन मुजाहिद्दीन की कमर टूट गई थी। सूत्रों के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन के पतन के बाद देश के विभिन्न राज्यों में पीएफआई और उसकी सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। केरल की दो और कर्नाटक की एक संस्था को मिलाकर पीएफआई का गठन किया गया था। बीते कुछ महीनों में हुई कई सांप्रदायिक हिंसाओं में पीएफआई का नाम आ चुका है। इसकी जांच जारी है। पीएफआई को अभी तक देश में प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    June 10, 2026

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    June 10, 2026

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 दिन बाद मिली तीन वर्षीय आफरीन, संतान न होने की पीड़ा में दंपती ने किया था अपहरण

    स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद

    हजारीबाग में युवा कारोबारी विक्की सोनी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर : मणिपाल हॉस्पिटल्स में सीपीआर प्रशिक्षण, हृदय रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित

    नाबालिक के साथ दो नाबालिकों ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल

    गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    पत्नी के सिर पर खलबट्टे से वार, इलाज के दौरान मौत, पति हिरासत में

    चतरा के ‘सोनबीघा का बेटा’: संसद तक का प्रेरणादायी सफर

    संसद की दहलीज पर सोनबीघा का बेटा: एक प्रेरणादायी सफर

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.