Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
    Breaking News Headlines राजनीति

    सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ 21 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 21 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने वाली हैं, जिसके विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. पार्टी की ओर से गुरुवार को एक और अहम बैठक बुलाई गई है, जहां सभी महासचिव, प्रदेश प्रभारी और पीसीसी प्रमुख ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे. बैठक में शीर्ष नेता विरोध मार्च और अन्य जनसंपर्क कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे.

    उधर 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के साथ ही कांग्रेस के सांसद संसद परिसर के अंदर सरकार के इस कदम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. बैठक के बाद ANI से बात करते हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फाइटर हैं. वह इन चीजों से नहीं डरती हैं. उन्होंने ऐसी बहुत सी चीजें देखी हैं. वह ईडी कार्यालय जाएंगी और इस वर्तमान सरकार का सामना करेंगी.’ प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है.

    इससे पहले ईडी ने पिछले महीने जून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिनों से अधिक समय तक पूछताछ की और उस दौरान भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ का आरोप लगाते हुए विरोध किया. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ईडी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिकारियों द्वारा “क्रूर” व्यवहार का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और कथित तौर पर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में जबरदस्ती घुस गई थी.

    सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले पर जनता के बीच बांटने के लिए पर्चे भी तैयार किए हैं. बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी कोषाध्यक्ष पवन बंसल, एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, भवर जितेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद और एआईसीसी दिल्ली के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने भाग लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएफआई का मिशन 2047: भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश और हिंसा भड़काने की ट्रेनिंग
    Next Article सौतेली मां ने 6 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट पर डाला गर्म तेल, चिपटा से भी जलाया

    Related Posts

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    November 7, 2026

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.