*प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस देश से माफ़ी मांगे : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी*
राष्ट्र संवाद संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिता के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है तथा इसके लिए कांग्रेस को देश से माफ़ी माँगने की माँग किया है। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश में लगातार हार से कांग्रेस निराशा एवं कुंठा की दौर से गुज़र रही है। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज करना तथा अमर्यादित टिप्पणी करना अब कांग्रेस की संस्कृति बन गई है। सार्वजनिक जीवन में अभद्र टिप्पणी व व्यवहार का कोई स्थान नहीं है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक मर्यादा का थोड़ा भी ध्यान नहीं है।

