Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश, कुएं में मिला शव; मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश, कुएं में मिला शव; मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश, कुएं में मिला शव; मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के घर में आगजनी कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार की पत्नी बिंदिया देवी (लगभग 26 वर्ष) का शव घर के समीप स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि घरेलू विवाद से परेशान होकर विवाहिता ने यह कदम उठाया। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके, हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित घुटवाटांड गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग श्यामनगर टोला पहुंचे और गुस्से में ससुराल पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। आक्रोशित भीड़ ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी, जिससे घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया।

    घटना की सूचना पर सरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगजनी में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही विवाहिता की मौत के पीछे के कारणों की भी हर पहलू से जांच की जा रही है।

    कुएं में मिला शव; मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article17 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, डॉ. उत्पल मुर्मू ने की जनभागीदारी की अपील।
    Next Article नव नियुक्त जिला कांग्रेस महामंत्री अमित श्रीवास्तव का भव्य स्वागत

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.