Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, डॉ. उत्पल मुर्मू ने की जनभागीदारी की अपील।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    17 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, डॉ. उत्पल मुर्मू ने की जनभागीदारी की अपील।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    17 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, डॉ. उत्पल मुर्मू ने की जनभागीदारी की अपील।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल जमशेदपुर के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक होता है।

    उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और मानवता के इस महान कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।

    शिविर के दौरान रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप संपन्न की जाएगी। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस प्रकार के शिविरों से न केवल आपातकालीन स्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा भावना को भी बल मिलता है।

    17 अप्रैल को बहरागोड़ा में लगेगा मेगा रक्तदान शिविर डॉ. उत्पल मुर्मू ने की जनभागीदारी की अपील।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र प्रशासनिक सेवा में भारी फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले
    Next Article सरिया में विवाहिता की मौत के बाद भड़का आक्रोश, कुएं में मिला शव; मायके वालों ने ससुराल में लगाई आग

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.